फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children of Bhulanpur Nyaya Panchayat Overall Champion

भूलनपुर न्याय पंचायत के बच्चे ओवरऑल चैंपियन

Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Children of Bhulanpur Nyaya Panchayat Overall Champion
भूलनपुर में परिषदीय विद्यालय में कबड्डी खेलतीं छात्राएं।
बेहजम बीआरसी पर हुई परिषदीय स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद। बेहजम बीआरसी परिसर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई, जिसमें भुलनपुर न्याय पंचायत के बच्चे प्रथम व नीमगांव न्याय पंचायत के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे।
ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा का प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर राना के निर्देशन में कराई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने दीप जलाकर किया। बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में मंजीत प्रथम, अंकुल द्वितीय व सरताज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अफरुन, हिमांशी और हिमांशु को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग कबड्डी में नीमगांव की टीम प्रथम व अछनिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में भुलनपुर प्रथम व अछनिया को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में शुभम, विवेक व लकी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शिल्पी, अलका और प्रिया अव्वल रहीं। इसी तरह सुलेख लेखन, गीत, पीटी, नृत्य, गायन आदि खेल कराए गए। सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ शिखर श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, संतोष मिश्रा, विनय शुक्ल, सचेंद्र पांडे, प्रशांत शुक्ल, सुनील गुप्ता, तनुजा पांडे, शालिनी सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed