फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Child dies after getting electrocuted after holding the support wire of electric pole

दर्दनाक: नाली में गिरी गेंद उठाते समय बिजली खंभे के सपोर्ट वायर पकड़ने पर लगा करंट, इकलौते बेटे की मौत

Sun, 30 Jun 2024 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 12:12 PM IST
सार

लखीमपुर के मोहल्ला हांथीपुर कोठार में आठ साल का बालक गली में दोस्तों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान गेंद नाली में चली गई। उसे उठाते समय बालक ने बिजली खंभे के सपोर्ट वायर को पकड़ लिया था। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Child dies after getting electrocuted after holding the support wire of electric pole
इसी सपोर्ट वायर को पकड़ने पर हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार के बंकटा देवी मंदिर के पास शनिवार देर शाम नाली में गिरी गेंद उठाने गए आठ साल के वेदांत गुप्ता की बिजली के खंभे के स्पोर्ट वायर की चपेट में आने से मौत हो गई। मोहल्ला निवासी अभिनव गुप्ता का आठ वर्षीय पुत्र वेदांत मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए वह घर से कुछ दूरी पर लगे बिजली के पोल के समीप पहुंच गया। पोल के पास नाली में पड़ी गेंद उठाने लगा। इसी दौरान उसे तेज करंट लगा। 

विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रोज की तरह तमाम बच्चे सड़क पर खेला करते थे। शनिवार की देर शाम अभिनव गुप्ता का आठ वर्षीय पुत्र वेदांत की गेंद बिजली खंभे के समीप नाली में गिर गई। उसे निकालने के लिए वेदांत ने खंभे की सपोर्ट वायर पकड़ ली। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। वेदांत सिटी मांटेसरी में पढ़ता था। 
विज्ञापन


विद्युत निगम के सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मोहल्ले के किसी उपभोक्ता के घर की इन्कमिंग केबिल काटी थी। ऊपर ज्वाइंट खुला होने से बारिश में सपोर्ट वायर तक करंट पहुंच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल, विद्युत महकमे के अफसर पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे और ढांढस बंधाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होने के बाद चेता विभाग 
रात में बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। केबल में ज्वाइंट खुला मिलने पर उसकी मरम्मत कर टैपिंग की गई। 

गीले हाथों से कोई भी बिजली उपकरण न छुएं 
बरसात के समय करंट लगने का खतरा बढ़ रहा है। शहर में तीन दिनों में किशोर सहित दो लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। ऐसे में विद्युत निगम ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा कि बरसात के समय बिजली तार और खंभों से दूर रहे। कहीं तार खुला है तो सूचना दें। गीले हाथों पर कोई भी बिजली उपकरण न छुएं और न ही ऑन-ऑफ करें। 

खंभों से मवेशियों को न बांधे, बिजली लाइनों के नीचे कोई भी कार्यक्रम न करें। नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें। खेत की मेड़ पर यदि बिजली का खंभा लगा है तो दूरी रख कर ही जुताई करें। यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत फीडर इंचार्ज, जेई को सूचना दें। हैवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से बड़ा हादसा हो सकता है। किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करें। 

बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के उपर से नीची हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर सुधार हों सके। घर में उपकरण अच्छी क्वालिटी के उपयोग करें। घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिंग जरूर कराएं। अगर कोई भी बिजली के गिरफ्त में आ जाए तो उसे सबसे पहले सूखी जगह ले जाएं। एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात में बिजली से बचाव की एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed