{"_id":"646faa34a67083cbd20e5324","slug":"child-died-due-to-drowning-while-bathing-in-the-pond-lakhimpur-news-c-4-1-164473-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तालाब में नहाते वक्त बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तालाब में नहाते वक्त बालक की डूबने से मौत
विज्ञापन
तालाब में डूबे किशोर की तलाश करते गोताखोर
ख़मरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के अदलीसपुर गांव के पास बने तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए दस वर्षीय बालक की पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने बालक के शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव अदलीसपुर निवासी जाहिद का दस वर्षीय पुत्र हुक्मान गांव के अन्य चार पांच साथियों के बृहस्पतिवार को गांव के बाहर बने तालाब में नहाने गया था। इसी बीच नहाते समय बालक गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। यह देख साथ में नहा रहे बालक के अन्य साथी घबरा गए। साथी जब तक कुछ समझ पाते तब तक हुक्मान की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
किसी तरह तालाब से निकलकर घर पहुंचे बच्चों ने सूचना दी तो मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। उधर, परिजनों से घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।