{"_id":"672537c7daa18bbde60e73b4","slug":"chief-ministers-order-ineffective-potholes-not-filled-even-after-the-deadline-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-132393-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर, समय सीमा निकलने के बाद भी नहीं भरे गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर, समय सीमा निकलने के बाद भी नहीं भरे गए गड्ढे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए अधिकारियों और प्रशासन ने सड़क के गड्ढे उसी हालत में छोड़ दिए। शहर की कई प्रमुख सड़कें, हाईवे और उनसे जुड़ने वाले व्यस्ततम मार्ग भी जर्जर हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है।
सितंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिन में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे। बाद में यह समय बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया था। समय सीमा निकलने के दो दिन अतिरिक्त हो गए पर सड़कों के गड्ढामुक्त करने अभियान पर कोई काम नहीं हुआ। शहर के बहुत से ऐसे मार्ग हैं जिनपर गड्ढे ही गड्ढे मिलेंगे।
नौरंगाबाद चौराहे से डीएम बंगले वाली सड़क पर सौजन्या चौक तक बहुत से स्थानों पर गड्ढे हैं। यही हाल खीरी रोड का है। रोडवेज बस अड्डे वाली सड़क पर, गुरुगोविंद सिंह चौक के आगे, काशीनगर के सामने के अलावा मेला मैदान चौराहे से इमली चौराहे की तरफ आने वाला भी काफी जर्जर हो गया है।
विज्ञापन
नौरंगाबाद चौराहे पर भी गड्ढे हैं। यह गड्ढे लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों की राहत के लिए आदेश दिए थे जो अधिकारियों ने हवा में उड़ा दिया।
हाईवे पर भी जगह-जगह गड्ढे
गोला जाने वाला हाइवे लालपुर के आगे, पीलीभीत बस्ती मार्ग रामापुर के आगे कई स्थानों पर गड्ढे हैं। उधर, महेवागंज पुल से सैधरी होते हुए गोला मार्ग को जोड़ने वाला लिंक मार्ग तो कई जगह जर्जर हो चुका है। यहां सड़क टूटकर बजरी फैल गई है, जिससे बाइक सवार गिर रहे हैं।
शहर में अधिकतर मार्गों पर गड्ढे भरे जा चुके हैं। जो गड्ढे रह गए हैं, वो सड़कें मरम्मत करने वाली हैं, उन्हें जल्द की दुरुस्त कराया जाएगा। - संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका
हमारे क्षेत्र में जितने भी सड़क पर गड्ढे थे और जो कार्य योजना में शामिल थे, वह भर दिए गए र्है, जो रह गए हैं उनपर भी कार्य चल रहा है। -केके झा, अधिशासी अभियंता सीडी-वन, लोनिवि