फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chicken and egg business affected due to fear of bird flu

बर्ड फ्लू के खौफ से चिकन व अंडा कारोबार प्रभावित

Thu, 14 Jan 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chicken and egg business affected due to fear of bird flu
लखीमपुर खीरी। जिले में बर्ड फ्लू का खौफ तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते मांस के शौकीन लोगों ने चिकन और अंडे से दूरी बनानी शुरू कर दी है। वहीं ठेलों से लेकर रेस्टोरेंट और होटल में चिकन और अंडे के व्यंजन खानों वालों की संख्या भी काफी घट गई है, जिसका सीधा असर इन सभी चीजों का कारोबार करने वालों पर पड़ा है। अंडा व्यापारियों से लेकर रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि बर्ड फ्लू के खौफ के कारण चिकन और अंडे का कारोबार घटकर 30 से 40 प्रतिशत ही रह गया है।
विज्ञापन

कोरोना की मार से तो सब पहले ही बेहाल रहे। अब धीरे धीरे बेपटरी हुआ कारोबार पटरी पर आना शुरू हुआ था कि बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी। हालांकि जिले में अभी कोई इसका केस नहीं मिला है बावजूद इसके खौफ के कारण चिकन और अंडे का कारोबार प्रभावित हो गया है। इससे सबसे ज्यादा वह लोग प्रभावित हैं जिनकी गुजरबसर ही इस कारोबार से होती है। बर्ड फ्लू की दहशत से दिन पर दिन इनकी मांग घटती जा रही है। इससे न केवल अंडा, मुर्गा एवं चिकन व्यापारी, बल्कि इसके व्यंजन बनाने वाले रेस्टोरेंट, होटल व ठेले वाले भी प्रभावित होने लगे हैं।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू ने अंडा कारोबार को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। पहले हर तीसरे चौथे दिन गाड़ी (पांच से सात हजार अंडा) मंगाते थे। मगर अब दस से 15 दिन में मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फरीद अख्तर अंडा कारोबारी
बर्ड फ्लू के कारण लोग चिकन खाने से परहेज करने लगे हैं। पहले रोजाना करीब आठ-दस किलो चिकन मंगाते थे। अब दो-तीन किलो ही मंगवा रहे हैं या फिर आर्डर पर बनाते हैं।
- अभिनव अग्रवाल, मोतीमहल रेस्टोरेंट
पहले कोरोना की मार से दुकानदारी चौपट रही और अब बर्ड फ्लू ने धंधा मंदा कर दिया है। पहले करीब सात किलो तक रोजाना चिकन बनाते थे, लेकिन अब दो ढाई किलो की बना रहे हैं।
- अकील, चिकन विक्रेता
कई प्रदेशों से आता है अंडा
जिले में अंडा कई प्रदेशों से मंगाया जाता है। कुछ व्यापारी उत्तराखंड से तो कुछ पंजाब, हरियाणा आदि जगहों से मंगाते हैं। मगर बर्ड फ्लू की दहशत से व्यापारियों ने फिलहाल हरियाणा और पंजाब से अंडा मंगाना बंद कर दिया है।

यदि किसी जगह पर पक्षी मृत मिले तो वहां पर जाने से बचें। मांसाहार लेते समय साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। कम पका हुआ मांस व अंडा खाने से परहेज करें। अच्छी तरह पका अंडा व मांस ही खाएं। हो सके तो अभी खाने से बचें, हालांकि जिले में अभी कोई बर्ड का केस सामने नहीं आया है। - डॉ. राजेंद्र कुमार, पशु चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed