फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chhoti Kashi Corridor: Top leadership will talk on the issue of compensation

छोटी काशी कॉरिडोर: मुआवजे के मुद्दे पर शीर्ष नेतृत्व से होगी बात

Thu, 08 Jun 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi Corridor: Top leadership will talk on the issue of compensation
छोटीकाशी कारिडोर निर्माण को लेकर मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिसर का निरीक्षण करती दीप्ति भारद्वाज।
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा महासंपर्क अभियान के विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर गोकर्ण तीर्थ और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका परिषद के निर्माणाधीन प्रेक्षागृह का अवलोकन किया। नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि मोंटी के कॉरिडोर निर्माण के बाबत चर्चा की। इसमें बताया कि भूमि अधिग्रहण न हो पाने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसका मुख्य कारण भूमि अधिग्रहण में मुआवजा राशि कम होना है। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि कि वह इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व से वार्ता करेंगी।
विज्ञापन

कॉरिडोर का भव्य निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर पीलीभीत चेयरमैन भावना गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष लखनऊ रामनिवास यादव, जिला महामंत्री विनोद लोधी, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, रविन्द्र कटियार, राजन साहनी, विकास मिश्रा, अजीत पांडे, सचिन सिंह, मिथलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed