{"_id":"66c2a538c6a043bdf8af1faf683e9b3d","slug":"chhnda-pandey-awarded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छंदा पांडे को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छंदा पांडे को सम्मानित किया
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 23 May 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति के हाथों फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार छंदा पांडे को मिलने से स्वास्थ्य विभाग सहित जिले के विभिन्न संगठनों में हर्ष है। शनिवार को जिला अस्पताल में नर्सेज संघ ने छंदा पांडे को सम्मानित किया तथा अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने उनको शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया।
छंदा पांडे को मिले पुरस्कार के उपलक्ष्य में नर्सेज संघ ने जिला अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। यहां सीएमएस वीके साहू सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मियों ने छंदा पांडे के सेवा कार्य की सराहना की। सीएमएस ने कहा कि छंदा पांडे ने अपने कार्यों से जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है हमें अपने ऐसे साथी का अनुकरण करना चाहिए। यहां छंडा पांडे को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके चिकित्साधीक्षक वीके साहू के अलावा डॉ.आरके वर्मा, डॉ.आईबी त्रिपाठी, डॉ.वीके वर्मा, डॉ.अमित सिंह, डॉ.आरके पांडे, महंत सिंह, स्टाफ नर्स एलिन जार्ज, फार्मासिस्ट एके कन्नौजिया, डॉ. एके गुप्ता, राकेश अवस्थी, लालता प्रसाद, रोज अली, विजय यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश वाल्मीकि और शंभू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की महिला अध्यक्ष कुसुम बरनवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने छंदा पांडे से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि छंदा पांडे हम सभी की प्रेरणा स्रोत हैं। हम सभी को भी पूरे मन से गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर संरक्षिका कुसुम गुप्ता, प्रभा गुप्ता, महामंत्री नीति गुप्ता, राधा गुप्ता, शैली गुप्ता, नीलम गुप्ता, संगीता बरनवाल, सपना गुप्ता, जूली गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थीं।