फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CHC-PHC filled with water, patients troubled

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी-पीएचसी में भरा पानी, परेशान हुए मरीज

Mon, 08 Jul 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
CHC-PHC filled with water, patients troubled
मझगईं पीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
लखीमपुर खीरी। बारिश के बाद हुए जलभराव का असर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले पर पड़ा। गोला के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य के दवा वितरण कक्ष में पानी भर गया। वहीं, खमरिया सीएचसी पूरी तरह जलमग्न है। इस वजह से मरीज अस्पताल पहुंच ही नहीं सके। डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के गुटैयाबाग पीएचसी पर फार्मासिस्ट प्रशांत राज ने मरीजों को दवाएं दी। प्रशांत ने बताया कि 18 पुरुष, 17 महिलाएं व तीन बच्चों की ओपीडी की गई। वहीं निर्मलनगर पीएचसी पर फार्मासिस्ट रवि कश्यप ने मरीजों को देखा। बारिश होने की वजह से मरीजों की संख्या काफी कम रही। नौरंगबाद में फार्मासिस्ट वेद प्रकाश ने मरीजों को दवाएं दी। मोहम्मदी के राजापुर बैनी उपकेंद्र में डॉ. धर्मेंद्र ने 32 मरीज देखा। वहीं बरबर पीएचसी पर डॉ. रविंद्र यादव 10 मरीजों को देखा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में तीन बजे तक खांसी, जुकाम, बुखार आदि के 48 बीमारी से आए। खमरिया के अस्पताल में पानी भरने की वजह से मरीजों को परेशानी हुई। यहां एक बजे तक 28 मरीज पहुंचे। बेहजम सीएचसी में 107 मरीज को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मझगईं में चिकित्सक की कुर्सी रही खाली
फोटो: 39
मझगईं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला बिना डॉक्टर व प्रचार-प्रसार के अभाव में दम तोड़ता नजर आ रहा है। यहां आने वाले मरीजों को जहां सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहीं डाॅक्टर की खाली कुर्सी भी मरीजों को मुंह चिढ़ाने का काम कर रही है। वार्ड ब्वाय हिमांशु ने बताया कि 30 मरीज देखे गए। बुखार, फोड़े-फुंसी के मरीज अधिक आए। डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं। संवाद

------------


बारिश की वजह से घटी मरीजों की संख्या
फोटो: 74
गोला गोकर्णनाथ/ममरी। ब्लाॅक कुंभी गोला क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेली पर लगे आरोग्य मेले में 35 मरीज पंजीकृत किए गए। डॉक्टर वाईडी वर्मा ने बताया पंजीकृत मरीजों में ज्यादातर खुजली बुखार खांसी से मरीज आए। बारिश की वजह से मरीज काम रहे। वहीं गोला सीएचसी में डेढ़ बजे तक 80 मरीज देखे गए। संवाद

मझगईं पीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

मझगईं पीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed