{"_id":"66104b33e050c4b2bf064054","slug":"chc-doctors-are-referring-even-normal-patients-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-117363-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सामान्य मरीजों को भी रेफर कर रहे सीएचसी के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सामान्य मरीजों को भी रेफर कर रहे सीएचसी के डॉक्टर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज को भर्ती करने से लेकर उसका इलाज करने की व्यवस्थाएं हैं। इसके बावजूद डॉक्टर गंभीर तो छोड़िए, सामान्य मरीजों को भी जिला अस्पताल रेफर कर रहे हैं। इससे मरीजों को दिक्कत तो होती ही है, जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर भी लोड बढ़ता है।
जनपद में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ भी है। सीएचसी पर ओपीडी के साथ ही मरीजों को भर्ती करने के लिए 20 से 30 बेड की व्यवस्था है। निर्देश हैं कि मरीजों को सीएचसी पर ही समुचित इलाज दिया जाए। लेकिन कई डॉक्टर गंभीर के साथ ही सामान्य मरीजों को भी रेफर कर देते हैं। सीएचसी पर यह खेल काफी समय से चल रहा है। जिला अस्पताल के एक स्टाफ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि कई मरीज ऐसे आते हैं, जिनका इलाज सीएचसी पर हो सकता है। वहीं पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में 86 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया, जिनमें 11 मरीज रेफर किए गए थे।
निघासन से हल्की चोट के दो मरीज रेफर
निघासन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी संख्या में मरीज रोज पहुंचते हैं। तीन दिनों में तीन मरीजों को रेफर किया। इसमें एक सड़क दुर्घटना तो दो मामूली चोट के मरीज थे। तीनों मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि मरीजों का इलाज वहीं पर संभव था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
खून की कमी व सांस की समस्या के मरीज रेफर
मितौली। दो अप्रैल को रानीबेहड़ निवासी नंदरानी को रेफर कर दिया। 40 वर्षीय भूपेश को कुत्ते ने काट लिया था, उनको भी रेफर किया। वहीं मदनपुर निवासी 45 वर्षीय निर्मला में खून की कमी होने पर रेफर किया। 65 वर्ष के हरिकरन सिंह को सांस की समस्या के चलते और 55 वर्षीय रामकुमार हेड इंजरी के चलते रेफर किया गया। इनमें चार मरीजों का सीएचसी में ही इलाज संभव था।
हादसे में घायल दो मरीज रेफर
मोहम्मदी। सीएचसी में एक अप्रैल से शुक्रवार तक दो मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर किया। अमरा गांव निवासी ध्यान सिंह की पांच वर्षीय बेटी स्वाति बाइक से गिरने पर जख्मी हो गई। मूड़ा पिपरी के रामप्रसाद एक्सीडेंट में चोटिल थे। डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर स्थिति में होने पर रेफर किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीएचसी से सिर्फ गंभीर मरीज ही रेफर किए जाते हैं। सामान्य मरीजों को रेफर किए जाने की जानकारी अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आई है। अगर ऐसा हो रहा है तो उसको दिखवाया जाएगा।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ