{"_id":"684db74f4385c55c610d6d4a","slug":"chauguji-village-situated-on-the-nepal-border-lit-up-with-solar-lights-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148139-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सोलर लाइट से जगमगाया नेपाल सीमा पर बसा चौगुर्जी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सोलर लाइट से जगमगाया नेपाल सीमा पर बसा चौगुर्जी गांव
Sat, 14 Jun 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
चौगुर्जी गांव में लगी सोलर लाइट। स्रोत : सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। नेपाल सीमा से सटे निघासन तहसील के सुदूरवर्ती गांव चौगुर्जी गांव में डीएम व विधायक के प्रयास से सोलर लाइट व हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं। मोहना नदी की वजह से यह गांव अलग-थलग था। गांव में सोलर लाइट लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी है।
बीते दिनों डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक शशांक वर्मा मोटरबोट से चौगुर्जी गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं उनके समाधान की शुरुआत की। गांव में 20 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं। वहीं पेयजल संकट को भी गंभीरता से लेते हुए गांव में बोरिंग कार्य शुरू करा दिया है। जिससे जल्द ही हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का असली असर तब दिखता है जब अफसर और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर जमीन पर उतरें। चौगुर्जी इसका उदाहरण है।