फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chaos in parks, open gyms in poor health

Lakhimpur Kheri News: पार्कों में टहल रहीं अव्यवस्थाएं, ओपन जिम की सेहत खराब

Fri, 25 Jul 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chaos in parks, open gyms in poor health
शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में टूटने लगे ओपन जिम के उपकरण। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। शहर के पार्कों में अव्यवस्थाएं टहल रही हैं। नगर पालिका के अफसरों की अनदेखी से टूटे झूलों को ठीक नहीं कराया गया है। दूसरी तरफ ओपन जिम की भी सेहत खराब है। मशीनें जंक खा रही हैं। कुछ तो टूट चुकी हैं। इनका लाभ शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
शहर के प्रमुख पार्क और कॉलोनियों में स्थापित ओपन जिम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र थे, लेकिन ये अब जर्जर हाल में हैं। लोगों का कहना है कि कई महीनों से इनकी मरम्मत या रखरखाव के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। पार्क में बच्चों के लिए लगे झूले टूटे हुए हैं, जिससे बच्चों को चोट लगने का डर रहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से इन सुविधाओं को स्थापित करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन रखरखाव की कमी ने इनकी उपयोगिता को खत्म कर दिया। खासकर बच्चों के लिए लगे झूलों में टूटी सीटें और जंक लगे ढांचे सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन जिम के उपकरणों में लगी जंक और टूट-फूट के कारण लोग इनका उपयोग करने से कतराने लगे हैं। गांधी पार्क, ईदगाह पार्क, शास्त्री पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क की हालत बहुत अच्छी नहीं है। इनके झूले टूट गए हैं। कुछ तो जड़ से ही लापता हैं। कहीं सिर्फ फ्रेम लगे हैं। घिसे हुए झूलों से बच्चों को चोट भी लग जाती है। सबसे खराब हालत अटल और गांधी पार्क की है।
--------------------------

शहर में में स्थित पार्क

-शहीद भगत सिंह पार्क - ऑफिसर कॉलोनी।
-शहीद पार्क - आवास विकास कॉलोनी

-श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क - आवास विकास कॉलोनी

-पंडित दीनदयाल पार्क - आवास विकास कॉलोनी

- अटल पार्क - आवास विकास कॉलोनी

- बुद्धा पार्क - आवास विकास कॉलोनी

- गांधी पार्क - कचहरी मार्ग

- शास्त्री पार्क - गोला रोड

- सुभाष पार्क - संकटा देवी

- शास्त्री नगर पार्क - शास्त्री नगर

- ईदगाह पार्क - ईदगाह

---------------------
शहर में यहां-यहां है ओपन जिम
शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी), ईदगाह पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क, रेलवे स्टेशन के बाहर, फ्लाईओवर के नीचे, सुभाष पार्क में ओपन जिम बनाए गए हैं। प्रत्येक जिम के निर्माण में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। इनमें विलोबी मैदान, सुभाष पार्क के जिम टूट गए हैं। कई उपकरण उखड़े पड़े हैं। ऑफिसर कॉलोनी के जिम के उपकरण भी खराब पड़े थे। हालांकि, शुक्रवार को की गई पड़ताल में वह ठीक पाया गया।
वर्जन
वसंत पंचमी में गांधी पार्क के सारे झूले बदलवाए गए थे। अभी एक वर्ष नहीं बीता, लेकिन ये सभी टूट गए। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा, क्योंकि यह उन्हीं के लिए हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि ध्यान से इस्तेमाल करें।
- डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में टूटने लगे ओपन जिम के उपकरण। संवाद

शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में टूटने लगे ओपन जिम के उपकरण। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed