फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chances of heavy rain even today

Lakhimpur Kheri News: आज भी झमाझम बारिश के आसार

Fri, 28 Jun 2024 03:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Chances of heavy rain even today
बारिश के बाद निकली धूप से बचने के लिए मुंह ढककर जाती युवती। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में बृहस्पतिवार को भी बारिश हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, तो वहीं फसलों की सिंचाई होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। जिले में शुक्रवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश के दोपहर बाद उमस भरी गर्मी बढ़ने से लोगों की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन

इस वर्ष की भीषण गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। अधिकतम 45 और न्यूनतम 33 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था, जो लोगों के लिए बर्दाश्त से बाहर था। अब दो दिनों से बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। आज से 10 दिन पहले का तापमान 43 से 44 डिग्री था, लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को करीब दो एमएम बारिश हुई थी, जबकि बृहस्पतिवार को 2.74 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान लखनऊ ने बताया कि शुक्रवार को भी लखीमपुर में अच्छी बारिश के आसार है। इधर, बारिश होने से किसान काफी खुश है। किसानों की फसलें सूखने की कगार पर थी। बारिश से बिना खर्च की सिंचाई कर दी। इधर, बारिश के बाद धूप निकलने से गर्मी बढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed