{"_id":"6632aaa97fda7cdb5b038297","slug":"chaiti-mela-concludes-with-a-musical-gathering-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119071-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गीत-संगीत की महफिल के साथ चैती मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गीत-संगीत की महफिल के साथ चैती मेला संपन्न
विज्ञापन
गोला में चैती मेला के मंच पर यूपी टॉपर स्मृति सिंह की मां और भाई को सम्मानित करते अतिथि।
गोला गोकर्णनाथ। गीत-संगीत की महफिल के साथ ऐतिहासिक चैती मेले का समापन धूमधाम से किया गया। मुंबई के सुप्रसिद्ध गायक विपिन सचदेवा ने फिल्मी गीत गाकर समा बांध दिया। विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
मंगलवार देर शाम मुख्य अतिथि एसडीएम रत्नाकर मिश्र और पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुंबई के गायक विपिन सचदेवा ने ... मुझे अल्लाह की कसम तुमसे प्यार हो गया गीत गाया। युगल गीत कानपुर से सैलजा कुशवाहा और सुजाता अरोड़ा ने प्रस्तुत किए। विपिन और सैलजा ने ...बेखुदी में सनम उठ गये जो कदम गीत गाकर समा बांध दिया। हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव ने दर्शकों को हंसाकर लोटपोट कर दिया।
सूफी सिंगर अमित द्विवेदी ने ..नैना ठग लेंगे गीत गाकर प्रस्तुति दी।कीबोर्ड पर अभिनव श्रीवास्तव और सूरज, ड्रम सेट पर रोशन अली, ढोलक पर सुजीत वर्षा और अजीत वर्षा, लीड गिटार पर केएम शर्मा, बेस गिटार पर लवी मैसी, ऑक्टा पैड पर राजीव शर्मा ने साथ दिया। मंच संचालन परविंदर सिंधू गरिमा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान स्मारिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
यदुशील शिक्षा निकेतन प्रथम
मेला के मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में यदुशील शिक्षा निकेतन और रामजानकी इंटर कॉलेज प्रथम, उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर द्वितीय, कृषक समाज इंटर कॉलेज, शारदे ज्ञान मंदिर को तृतीय स्थान मिला।
इनको मिला गोला गौरव का सम्मान
सुरेश शुक्ल संदेश कवि एवं पुजारी संत धर्मेश्वर नाथ मंदिर, यूपी टॉपर स्मृति सिंह (इंटर मीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान और जिले में प्रथम स्थान) सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज गोला, कुंवर मल्लिकार्जुन सिंह राजपूत ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रयागराज, आयुषी सोनी सिविल सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में आनंद त्रिवेदी को गोला गौरव सम्मान दिया गया।
-- -- -- -- -- -
इन प्रतिभाओं को मिला सम्मान
गायन प्रतियोगिता में आशमा बानो, आदित्य गुप्ता, वासू गुप्ता, आरती राठौर, विकास,शगुन भारती, सूरज दिवाकर, वीरेंद्र गुप्ता, अंशु वर्मा, हर्षित अवस्थी, विशेष दीक्षित, त्रिनयन राजपूत को सम्मानित किया।
मेले की समयावधि तीन दिन बढ़ाई
समापन के मौके पर पालिका अध्यक्ष ने चैती मेला की समयावधि तीन दिन बढ़ाने की घोषणा की। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा मंचीय कार्यक्रमों का समापन हो गया है। जन भावनाओं एवं दूरदराज से आए दुकानदारों का हित देखते हुए मेले का समय तीन दिन बढ़ाया गया है।