फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chairman and Secretary Direct combat positions

अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर सीधी टक्कर

Fri, 16 Jan 2015 06:37 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Fri, 16 Jan 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Chairman and Secretary Direct combat positions
बार एसोसिएशन  के चुनाव में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष तथा महामंत्री के पद पर दो-दो प्रत्याशी रह जाने के कारण अब सीधी टक्कर होगी जबकि शेष सभी 20 पदों पर एकल नामांकन होने के कारण वहां प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्रनाथ गुप्त के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए गोविंद जी खरे और सतीश गुप्ता के नाम वापस लेन के बाद अवधेश चंद्र त्रिवेदी और विवेक शुक्ला के बीच सीधी टक्कर होगी वहीं महामंत्री पद पर रोहित कुमार मिश्रा तथा कुलदीप सिंह आमने-सामने होंगे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा सिंह, उपाध्यक्ष प्रथम द्वितीय और तृतीय पर क्रमश: रईस अहमद खां, हरेंद्र पाल सिंह, प्रशांत कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रथम द्वितीय तृतीय पदों पर क्रमश: रामगोपाल अवस्थी, ब्रह्मप्रकाश सिंह, सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर  स्वदेश चंद्र रस्तोगी, शाषी परिषद वरिष्ठ के छह पदों पर नरेंद्र बहादुर सिंह, विजय कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार शुक्ला, सेवक राम कुशवाहा, चंद्रपाल कटियार, अरविंद नाथ गुप्ता तथा शाषी परिषद कनिष्ठ के छह पदों के लिए आलोक कुमार मिश्रा, लोकेश कुमार अवस्थी, अवनीश कुमार राठौर, लालता प्रसाद, विपिन कुमार वर्मा तथा  धीरज कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव 20 जनवरी को होगा, जिसमें 348 मतदाता अपने अध्यक्ष महामंत्री का चुनाव करेंगे। इस  दौरान ज्येष्ठ समिति के अध्यक्ष अवधेश चंद्र दीक्षित, वीरेंद्र नाथ गुप्ता, रवींद्र प्रसाद त्रिवेदी, कैलाश चंद्र त्रिवेदी के अलावा चुनाव समिति के सहयोगी सदस्य वीपी सिंह, अनिल पांडे, आदित्य प्रकाश सिंह, मोहम्मद हसन नकवी और आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला सेंट्रल अधिवक्ता संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी
गोला गोकर्णनाथ।
सेंट्रल अधिवक्ता संघ के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, जिसके लिए 20 को नामांकन और 30 जनवरी को मतदान होगा।
निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 281 वकीलों के संघ के लिए पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री और ऑडीटर पद के लिए चुनाव होना है। जिसका कार्यक्रम निश्चित कर दिया गया है। चुनाव कमेटी में अशोक गुप्ता के अलावा सुनीता मिश्रा, शिवराज राजवंशी, हरिनाम पांडे, इश्तियाक उल्ला खां को शामिल किया गया है। 20 और 21 जनवरी को दिन में 11 से तीन बजे तक नामांकन, 22 को दोपहर एक बजे तक आपत्तियां, उसके बाद जांच एवं निस्तारण, 23 को नामांकन वापसी, 27 को स्पीच और 30 जनवरी को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया बार में हो गया सेंट्रल बार का विलय
पलियाकलां।
काफी कवायद के बाद आखिरकार पलिया बार एसोसिएशन में सेंट्रल बार का विलय हो ही गया। अब तहसील में दो ही बार रह गए हैं। माना जा रहा है कि इस विलय से पलिया बार को मजबूती मिलेगी।

अधिवक्ता संघ सभागार में हुई एक बैठक में नए बने सेंट्रल बार एसोसिएशन ने अपना विलय पलिया बार एसोसिएशन में कर लिया। लंबी गुफ्तगू के बाद दोनो बार के पदाधिकारियों ने इसको सहमति दे दी। बता दें कि तहसील में पलिया बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार और पलिया बार एसोसिएशन पंजीकृत कार्य कर रहे थे। सेंट्रल बार के विलय से अब तहसील में दो ही बार रह गए हैं और इससे पलिया बार एसोसिएशन को काफी मजबूती मिलने की बात कही जा रही है। काफी समय से तीनों बार को एक करने के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन सिर्फ पलिया बार एसोसिएशन में सेंट्रल बार का ही विलय हो पाया। विलय बैठक में मधुसूदन तिवारी, जावेद अख्तर समेत पलिया बार एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा सेंट्रल बार के रामचंद्र गौतम, अर्जुन लाल, अजीत सिंह, विनय दिवाकर, विजय वाजपेयी, बलदेव सिंह, राजेश त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, बीके शुक्ला, श्याम प्रकाश वर्मा, रमेश कुमार, मुकेश चंद्र शाक्य, दिनेश कुमार शर्मा, जगदीश गौतम आदि तमाम पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed