फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CGNPG and St. John's teams became Kho-Kho champions in the Under-19 category

Lakhimpur Kheri News: अंडर-19 में सीजीएनपीजी और सेंट जॉन्स टीम बनीं खो-खो चैंपियन

Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
CGNPG and St. John's teams became Kho-Kho champions in the Under-19 category
गोला गोकर्णनाथ। गोला खेल महोत्सव के तहत हुई खो-खो प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर-19 में सीजीएनपीजी और सेंट जाॅन्स टीम चैंपियन बनीं। वहीं, अंडर-17 में देवकली टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीलाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज के मैदान में प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर-17 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय बांकेगंज और सेंट जॉन्स गोला के मध्य हुआ। इसमें सेंट जाॅन्स की टीम 5-2 से विजयी रही। दूसरा मैच केजीबीवी कुंभी और देवकली के मध्य हुआ, जिसमें देवकली टीम 11-0 से विजेता बनीं।
विज्ञापन

अंडर -19 बालिका सीजीएन पीजी कॉलेज गोला और सेंट जॉन्स गोला के बीच खेला गया। इसमें सीजीएनपीजी टीम 09- 07 विजय रही। अंडर-19 बालक वर्ग कृषक समाज क्लब गोला और लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज गोला के मध्य हुआ। इसमें कृषक समाज क्लब 02-01 से विजय रहा। अंडर- 19 बालिका वर्ग का फाइनल मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और सीजीएनपीजी कॉलेज गोला के मध्य हुआ। इसमें 02-01 से सीजीएनपीजी गोला विजय रही। अंडर -17 बालिका वर्ग फाइनल मैच सेंट जॉन्स गोला और देवकली के मध्य खेला गया, जिसमें देवकली 09-0 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मैच देवकली और चैलेंजर्स के मध्य हुआ। इसमें देवकली टीम 18-0 विजयी रही। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मैच लाल बहादुर शास्त्री और सेंट जॉस के मध्य खेला गया, जिसमें सेंट जॉन टीम 10-3 विजयी रही।

मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद दीक्षित, डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, सुधीर गुप्ता, पिंकी गुप्ता, गीता विश्वकर्मा, निशी पांडे, इसरार उल्ला खां और आयोजक नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। संचालन संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला एवं संजीव दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed