फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   central government will honor Lieutenant Colonel Priyank Puri

UP News: लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंक को सम्मानित करेगी केंद्र सरकार, सैन्य अफसर समेत पांच की बचाई थी जान

Tue, 20 Aug 2024 05:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 05:25 PM IST
सार

लखीमपुर शहर के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंक पुरी ने बर्फीले तूफान में फंसे अफसर और चार जवानों की जान बचाई थी। उनकी वीरता पर केंद्र सरकार उन्हें सम्मानित करेगी। 
 

विज्ञापन
central government will honor Lieutenant Colonel Priyank Puri
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंक पुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहल्ला कपूरथला में रहने वाले सेना के जवान प्रियंक पुरी को भारत सरकार की तरफ से सेना पदक वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जिले वासियों के लिए गर्व का विषय है। यह जानकारी उनके माता पिता पंकज पुरी व प्रीति पुरी ने दी। 
विज्ञापन


पंकज पुरी ने बताया कि बीते वर्ष 10 अक्टूबर 2023 को माउंटेन पर आर्मी एडवेंचर टीम के ऑफिसर और जवान रोमांचक यात्रा पर गए हुए थे। वहां बर्फीला तूफान आ जाने से 20 लोग बर्फ में दब गए। 19,270 फीट की ऊंचाई पर जहां पर हेलीपैड भी नहीं था। 
विज्ञापन

अफसर समेत चार जवानों की बचाई थी जान 
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंक पुरी हेलीकॉप्टर से जाकर पांच लोगों को ढूंढ कर वापस लाए थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक अफसर और चार जवानों की जान बचाई थी। बताया कि वहां पर ऑक्सीजन भी बहुत कम थी। हेलीकॉप्टर कहीं भी लैंड नहीं किया जा सकता था। 

फिर भी प्रियंक उन लोगों को वापस लाए। ऑक्सीजन की कमी के कारण हेलीकॉप्टर रोक कर एक-एक करके लाना जवानों को लाना पड़ा। इस साहसिक कार्य के लिए सरकार उन्हें सम्मानित करेगी। फिलहाल किस दिन पदक दिया जाएगा इसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed