फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Celebrated the anniversary of Vriksha Ganga Marg by performing Taruputra Mahayagya

तरुपुत्र महायज्ञ कर मनाई वृक्षगंगा मार्ग की वर्षगांठ

Sun, 03 Jul 2022 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the anniversary of Vriksha Ganga Marg by performing Taruputra Mahayagya
तरु पूजन करतीं गायत्री परिवार की महिलाएं। संवाद
गायत्री परिजन ने महतौपुरवा में तैयार किया वृक्षगंगा मार्ग
विज्ञापन

अब बनेगा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य स्मारक द्वार
लखीमपुर खीरी। धौरहरा ब्लॉक के गांव महतौपुरवा में गायत्री परिवार के लोगों ने वृक्षगंगा मार्ग की छठवीं वर्षगांठ तरुपुत्र महायज्ञ कर मनाई। पर्यावरण संरक्षण को लेकर गायत्री परिजनों ने महतौपुरवा गांव में वृक्षगंगा मार्ग तैयार किया है।
गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया कि महतौपुरवा गांव के हरीतिमा युवा मंडल ने छह साल पहले हाईवे से महतौपुरवा गांव तक करीब 800 मीटर लंबे संपर्क मार्ग के दोनों तरफ
विज्ञापन

पौधरोपण कर उनकी देखरेख का संकल्प लिया था। ग्रामीणों के प्रयास से वृक्षगंगा मार्ग तैयार है। हर साल वृक्षगंगा मार्ग की वर्षगांठ तरु पूजन कर मनाई जाती है। इसी क्रम में रविवार को तरुपुत्र महायज्ञ संपन्न हुआ। इसमें महिलाओं से लेकर बच्चियों ने 400 पौधों का तरुपूजन संस्कार कर प्रसाद के रूप में वितरण किया। लोगों ने मार्ग के किनारे पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया। इसके बाद हुई गोष्ठी में वृक्षगंगा मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य स्मारक द्वार बनवाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। संचालन रामखेलावन निषाद, अजय वर्मा आदि की टोली ने किया। कमलेश वर्मा, सौरभ वर्मा, संदीप वर्मा, सतेंद्र, विजय शंकर, कुलदीप वर्मा, अहिल्या देवी, सरोजिनी देवी, श्री देवी, उर्मिला देवी, अवधेश कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed