फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CDO inspection 15 employees were found absent in Kumbhi Gola block in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: कुंभी गोला ब्लॉक 15 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सीडीओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 07 Aug 2025 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 06:33 PM IST
सार

सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को कुंभी गोला ब्लॉक का औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्हें 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने इन कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
CDO inspection 15 employees were found absent in Kumbhi Gola block in Lakhimpur kheri
ब्लॉक में निरीक्षण करते सीडीओ अभिषेक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को कुंभी गोला ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया तो कर्मचारियों की पोल खुल गई। सीडीओ को 30 में आधे यानी 15 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन कटाने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाहों पर कार्रवाई के लिए भी कहा।

विज्ञापन


सीडीओ के निरीक्षण में 10 संविदा और पांच नियमित कर्मचारी बिना सूचना गायब मिले। निरीक्षण जगह-जगह से टपकती मिली, जिससे कर्मचारी परेशान दिखे। सीडीओ ने बीडीओ को छत की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय को भी देखा, जहां काम बंद मिला। मजदूर नदारद थे और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी थी। सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को तत्काल कार्य शुरू कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


गरथनिया में महीनों से बंद है जल परियोजना
ब्लॉक के बाद सीडीओ ने रायपुर ग्रंट और गरथनिया का औचक निरीक्षण किया। गरथनिया में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन परियोजना का जायजा लिया, जो कई महीनों से बंद मिला। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त कर अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि तत्काल काम शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यस्थल पर गायब मिले मजदूर, मस्टर रोल में गड़बड़ी
सीडीओ ने ग्राम पंचायत रायपुर ग्रंट में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर मजदूर अनुपस्थित पाए गए, जबकि मस्टर रोल में पिछले कई दिनों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। इससे गंभीर अनियमितता की आशंका जाहिर होती है। इस पर सीडीओ ने डीसी मनरेगा को जांच कर दोषियों के विरुद्ध रिकवरी की कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान में पारदर्शिता और सटीक रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed