{"_id":"68d43ac1be5880fdc20fcc7c","slug":"cdo-asked-the-reason-for-non-starting-of-water-supply-in-dahar-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-156587-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डहर गांव में जलापूर्ति शुरू न होने पर सीडीओ ने पूछा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डहर गांव में जलापूर्ति शुरू न होने पर सीडीओ ने पूछा कारण
Thu, 25 Sep 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डहर गांव में ग्रामीणों से बात करते सीडीओ अभिषेक कुमार। स्रोत : सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को ब्लॉक मितौली के डहर गांव में जल जीवन मिशन, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाए जाने के छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं हुई।
ग्रामीणों की शिकायतों पर सीडीओ ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने वीएचएसएनडी शिविर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आंगनबाड़ी, आशा व एएनएम कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं का चिह्नांकन पर्याप्त में नहीं मिला।
इसके अलावा, शुगर और यूरिन जांच के लिए स्ट्रिप, हीमोग्लोबिन जांच किट, एचआईवी व अन्य जांच के लिए बफर भी मौजूद नहीं मिले। गर्भवती महिलाओं की पूर्ण जांच के लिए उपयुक्त स्थान की कमी मिली, जबकि छोटे बच्चों के वजन के लिए मशीन भी उपलब्ध नहीं थी। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक उपकरण और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय डहर का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने छात्रों से प्रश्नोत्तर कर पढ़ाई की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। सीडीओ ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण करते हुए गाटा संख्या 857 का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने ग्राम सचिव और पंचायत सहायक से सर्वे की प्रगति और डेटा संकलन की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार अमित सिंह परिहार, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।