फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBSE: Don't stress about numbers, study diligently

सीबीएसई : नंबरों को लेकर न लें तनाव, मन लगाकर करें पढ़ाई

Fri, 03 Dec 2021 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Don't stress about numbers, study diligently
डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता
सीबीएसई टर्म प्रथम की चल रहीं परीक्षा
विज्ञापन

नंबरों की होड़ में तनावग्रस्त हो रहे छात्र
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई के टर्म- प्रथम की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसमें अच्छे अंक लाने के लिए छात्र छात्राएं दिन रात मेहनत करने में जुटे हैं। उधर, नंबरों को लेकर उनके मन में डर भी है। इसको लेकर वह तनाव में हैं। मनोचिकित्सक का कहना इै कि ये टर्म परीक्षाएं हैं। छात्र अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर नंबरों को लेकर तनाव बिल्कुल न लें
परीक्षा में अच्छे अंक लाने की होड़ में छात्र न तो ढंग से खान-पान पर ध्यान दे रहे हैं, न ही रात में पूरी नींद ले रहे हैं। इससे बच्चों में तनावग्रस्त होने लगे हैं। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार गुप्ता बताते हैं कि परीक्षाओं के दौरान छात्रों का तनाव में आना स्वाभाविक है, लेकिन नंबर अच्छे लाने के लिए तनाव ग्रस्त न रहें। इसलिए छात्र छात्राएं खान-पान का ध्यान रखकर मन लगाकर पढ़ाई करें। तनाव लेने से परीक्षा गड़बड़ा सकती है। इससे सेहत भी प्रभावित होगी। इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
रात को कम से कम आठ घंटे की नींद लें। सोने से स्मरण और समझने की शक्ति बढ़ती है। सुबह नाश्ता अवश्य करें। भूखे पेट पढ़ने, समझने और याद रखने में कठिनाई होती है। समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करें। पढ़ने से यात न होने पर लिखकर याद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर तनाव बिल्कुल न लें। अपने पढ़े पर भरोसा रखें। सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने जाएं। पेपर देने के बाद कौन से प्रश्न सही हुए और कौन गलत इस पर दोस्तों के साथ डिसकस न कर, बल्कि अगले पेपर की तैयारी करें। सुबह जल्दी उठकर कुछ देर व्यायाम करें और रात में जल्दी सोएं।
- अखिलेश शुक्ला, मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed