फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBSE: Along with getting the scrutiny done, students will also be able to see the answer sheet

सीबीएसई : स्क्रूटनी कराने के साथ ही उत्तर पुस्तिका भी देख सकेंगे विद्यार्थी

Sun, 24 Jul 2022 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Along with getting the scrutiny done, students will also be able to see the answer sheet
ऑनलाइन आवेदन करते हुए जमा करना होगा निर्धारित शुल्क
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सीबीएसई शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर चुका है। इसमें कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें मूल्यांकन में कम नंबर मिलने की आशंका है। इसके लिए बोर्ड ने छात्रों को स्क्रूटनी कराने से लेकर उत्तर पुस्तिका देखने और हर प्रश्न का दोबारा मूल्यांकन कराने का अवसर दिया है। इसके लिए छात्रों को 100 से लेकर 500 रुपये तक का शुल्क जमा करना होगा।
सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर एवं हरि माया इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रिजल्ट जारी हो चुका है। कोरोना महामारी की तमाम दिक्कतों के बावजूद छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बावजूद इसके कुछ छात्र-छात्राओं को नंबर कम मिलने का मलाल है। वहीं कुछ को आशंका है कि पेपर अच्छा हुआ था, लेकिन उसके अनुसार नंबर कम मिले हैं। छात्र-छात्राओं की इस तरह की आशंका का समाधान करने के लिए बोर्ड ने स्क्रूटनी कराने से लेकर उत्तर पुस्तिका देखने तक का अवसर दिया है। इसके लिए छात्रों केे ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

अगस्त में शुरू होंगे आवेदन
सिटी कोआर्डिनेटर का कहना है कि 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं जांची गई कॉपी देखने के लिए आठ से नौ अगस्त के बीच आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपये प्रति कॉपी शुल्क लगेगा। दुबारा मूल्यांकन कराने के लिए 13 से 14 अगस्त के बीच आवेदन करना होगा। इसके लिए एक प्रश्न पत्र का मूल्यांकन शुल्क 100 रुपये है, जबकि स्क्रूटनी के लिए 26 से 28 अगस्त के मध्य आवेदन करना होगा। इसका शुल्क 500 रुपये प्रति विषय जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed