फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBI team will investigate corruption in Gola SBI

गोला एसबीआई में भ्रष्टाचार की जांच करेगी सीबीआई की टीम

Wed, 10 Mar 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
CBI team will investigate corruption in Gola SBI
सीएम के फेसबुक पेज पर साझा की गई जानकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मुख्यमंत्री कार्यालय के फेसबुक पर साझा की गई जानकारी  

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला गोकर्णनाथ की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फील्ड अधिकारियों द्वारा किए भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई से जांच कराने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश के फेसबुक पर साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि भारतीय स्टेट बैंक, शाखा गोला गोकर्णनाथ, खीरी में कतिपय फील्ड अधिकारियों द्वारा कई खातों में कपटपूर्ण विधि से लिमिट बढ़ाकर की गई अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। यह भी लिखा गया कि आर्थिक भ्रष्टाचार के उक्त प्रकरण में सात करोड़ 54 लाख से अधिक की अनियमितता का अनुमान है, जिसमें गोला थाना में अभियोग भी पंजीकृत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन

क्या है मामला

भारतीय स्टेट बैंक गोला शाखा में ऑडिट के दौरान करोड़ों के गबन का मामला उजागर हुआ था। मामले में आरोपी फील्ड ऑफिसर संजीव यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने 31 जनवरी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया था। एसबीआई के प्रभारी शाखा प्रबंधक गोपाल दत्त सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फील्ड ऑफिसर संजीव यादव ने आनंद कुमार वर्मा सहित कई खातेदारों की कैश क्रेडिट लिमिट बिना उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बढ़ा दी और उसमें से दो करोड़ से अधिक की राशि का गबन कर लिया था। आरोपी संजीव यादव 24 जनवरी 2017 से यहां तैनात था। इस दौरान वह डेढ़ साल तक गबन करता रहा, लेकिन बैंक के किसी अधिकारी और खाताधारकों को भनक तक नहीं लगी। ऑडिट में मामला पकड़े जाने के बाद प्रभारी शाखा प्रबंधक ने गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में तत्कालीन प्रबंधक उमेश पांडे के भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed