फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caught the girl who was being taken to Delhi after being deceived

बहलाकर दिल्ली ले जाई जा रही युवती को पकड़ा

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Caught the girl who was being taken to Delhi after being deceived
पकड़े गए युवक युवती के साथ एसएसबी के जवान।
गौरीफंटा। बृहस्पतिवार की शाम दो नेपाली युवक एक युवती को शादी का झांसा देकर नेपाल से दिल्ली ले जा रहे थे। शक होने पर एसएसबी ने तीनों को पकड़ लिया और नेपाल पुलिस व नेपाली एनजीओ शांति पुर्नस्थापना को सूचना देने के बाद सभी को उनकी सुपुर्दगी में कर दिया।
विज्ञापन

गौरीफंटा बार्डर पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमानडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम नेपाल की ओर से गौरीफंटा आ रहे दो युवक व एक युवती को रोककर एसआई सोनम पलदन ने जवानों के साथ पूछताछ की। जिसमें पता चला कि दोनों युवक युवती को शादी का झांसा देकर बहलाकर दिल्ली ले जा रहे थे। युवकों ने अपना नाम केशव साउंद व खड़क साउंद निवासी धनगढ़ी बताया है। तीनों ही एक गांव के निवासी हैं, जिन्हें बाद में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल और धनगढ़ी की नेपाली संस्था शांति पुर्नस्थापना के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed