फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caught playing games in road construction, MLA issued warning

Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण में खेल पकड़ा, विधायक ने दी चेतावनी

Sun, 26 Apr 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Caught playing games in road construction, MLA issued warning
पलियाकलां। निघासन-पलिया मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने काफिला रुकवाकर मौके पर निर्माण कार्य की जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान सड़क की भराई में मिट्टी के बेजा इस्तेमाल और गुणवत्ता में कमी देखकर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार और कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकारी धन जनता की सुविधा के लिए है। इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मानकों के विपरीत हुए कार्य को तत्काल सुधारा जाए और आगे का निर्माण तय गुणवत्ता के अनुसार ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कराने के साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। विधायक के सख्त रुख के बाद विभाग में हलचल मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed