फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caught impropriety in road construction

सड़क निर्माण में घपलेबाजी पकड़ी

Tue, 05 May 2015 06:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 May 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Caught impropriety in road construction
शहर में हो रहे सड़क निर्माण में धांधलेबाजी किसी से छिपी नहीं है। गोटैयाबाग मोहल्ले में मंगलवार को फिर सड़क निर्माण में घपला सामने आया। यहां करीब 300 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार ने पहले पुराना खड़ंजा उखाड़कर गायब कर दिया। यही नहीं मानक में 12 सेमी ऊंची सड़क का निर्माण भी शुरू करा दिया। लोगों को नगर पालिका के ठेकेदार की इस धांधली का जब पता चला तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों से शिकायत के बाद लोगों का विरोध रंग भी लाया। लोगों के मुताबिक मौके का निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका के जेई मनोज गुप्ता ने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद गली से उखाड़ा गया खड़ंजा फिर से बिछा दिया गया।
विज्ञापन

शहर में बन रही सड़कों के निर्माण में आए दिन घटिया क्वालिटी की सामग्री लगाने और मानक के विपरीत निर्माण करने की शिकायत मिल रही है लेकिन इस पर कार्रवाई कोई नहीं हो रही। ताजा मामला गोटैयाबाग मोहल्ले में बन रही इंटरलॉक सड़क के निर्माण का है। गली में रहने वाले लोगों का कहना है कि निर्माण के लिए खड़ंजा खोदकर गायब कर दिया गया। इसके बाद इंटरलॉक सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया जो सड़क 12 सेमी मोटी बननी है, वह चार सेमी मोटी बनाई जा रही थी। इससे पहले भी मोहल्ले में हुए निर्माण कार्यों में काफी अनियमितता बरती गई हैं। मंगलवार को लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही धांधली की शिकायत तहसील दिवस में डीएम से भी की। हालांकि बाद में लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे जेई के निर्देश पर उखाड़ी गईं ईंटे फिर से बिछा दी गईं।
विज्ञापन

जेई, नगर पालिका मनोज गुप्ता ने बताया कि गोटैयाबाग में सड़क निर्माण में लोगों ने शिकायत की थी, जिसे मौके पर जाकर देखने के बाद ठेकेदार से उखाड़ी गई पुरानी ईंटों को फिर से सड़क पर बिछवाया गया है। कहीं पर भी निर्माण में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed