{"_id":"666d1cfe6aa2d5688d083e97","slug":"cash-and-jewellry-stolen-from-a-junk-dealer-s-house-in-lakhimpur-kheri-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी के घर चोरी: तीसरी मंजिल पर चढ़कर घुसे चोर, लाखों रुपये का सामान समेट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी के घर चोरी: तीसरी मंजिल पर चढ़कर घुसे चोर, लाखों रुपये का सामान समेट ले गए
Sat, 15 Jun 2024 10:20 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:20 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पड़रिया तुला कस्बे में नौशाद कबाड़ी के यहां शुक्रवार की रात चोर घुस गए और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कबाड़ी के घर हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे में नौशाद कबाड़ी के यहां शुक्रवार की रात बडी़ चोरी हो गई। चोर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। इनके यहां 15 महीने पहले भी चोरी की घटना हुई थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
जानकारी के अनुसार चोर पड़ोसी की छत से नौशाद के मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़े और यहां से जीने से दूसरी मंजिल पर आए। यहां घुसने के बाद जीने का दरवाजा बंद कर दिया। दूसरी मंजिल पर दो कमरों में रखी आलमारी के ताले तोड़े और फिर पहली मंजिल पर आकर कमरे में आलमारी के ताले तोड़े। लाखों की चोरी हुई है।
घटना के वक्त परिवार के लोग घर में हो सो रहे थे। नौशाद की पुत्री भी घर पर आई हुई है, चोर उसका भी जेवर लेकर फरार हो गए। नौशाद ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन महज दो सिपाही ही आकार जांच कर चले गए। कितने लाख की चोरी हुई, इसका आंकलन कर रहे हैं।