फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case filed against four for murder of youth in broad daylight

दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for murder of youth in broad daylight
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के धुमराडीह में पेट्रोल पंप पर मंगलवार को युवक की गोली मार हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रातभर ताबड़तोड़ दबिश देकर कई संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है लेकिन हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद गांव निवासी रामकुमार त्रिवेदी का 30 वर्षीय पुत्र अशलेंद्र उर्फ शैलेंद्र त्रिवेदी मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर अपने ही परिवार के ही प्रिंस और अनमोल के साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के टेड़वा गांव अपनी बहन के यहां जा रहा था। रास्ते में धुमराडीह गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए रुका। इसी बीच बाइकों पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद अशलेंद्र के चेहरे पर गोली मार दी। इससे वह लहू लुहान होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद मृतक के भांजे अंशुमान उर्फ प्रिंस ने पुलिस को तहरीर पर नीमगांव पुलिस ने हैदराबाद थाना क्षेत्र के सौरैंया निवासी चमन वर्मा, जीतेश वर्मा, छोटू और खतौसा गांव निवासी कपिल वर्मा के खिलाफ हत्या और जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। बुधवार सुबह सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल ने थाना नीमगांव पहुंच कर संदिग्धों से पूछताछ की है। हत्या का कारण एक दिन पहले सल्लिहाबाद क्रशर पर गन्ना तुलवाने को लेकर हुआ विवाद ही माना जा रहा है। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद में हुई हत्या के मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छह से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जल्दी ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अभय प्रताप मल्ल, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed