{"_id":"659ee6830db94f7bf8079a14","slug":"case-against-five-including-branch-manager-of-private-bank-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-12696-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी बैंक के शाखा प्रबंधक सहित पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी बैंक के शाखा प्रबंधक सहित पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के पश्चिमी दीक्षिताना निवासी सचिन कुमार ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर एचडीएफसी के शाखा प्रबंधक सहित पांच के खिलाफ धन उगाही का मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमे में सचिन ने कहा है कि 25 मार्च की शाम उसके मोबाइल पर कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आया। कॉल करने वाले ने नाम पता पूछते हुए कहा कि नौकरी करना चाहते हो। हामी भरने पर उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड भेजने को कहा। 26 मार्च को दोबारा फोन आया और कहा कि निकटतम एचडीएफसी बैंक में जाकर खाता खुलवाओ। 16 जून को बैंक शाखा के फील्ड ऑफिसर का फोन आया कि खाते से 15 लाख रुपये का टर्नओवर किया गया है।
जानकारी होने पर बैंक जाकर शाखा प्रबंधक से स्टेटमेंट मांगा। सचिन कुमार ने राजस्थान जयपुर की फिनकॉप प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर मैनेजर, इंटरप्राइजेज अशोका यूनिवर्सिटी कुंडली सोनीपत हरियाणा, एचडीएफसी शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर सहित पांच के खिलाफ खाता खुलवाकर छल करके धन उगाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शाखा प्रबंधक दीपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। आरोप निराधार हैं।