फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caretakers create ruckus after being fired from their jobs

Lakhimpur Kheri News: नौकरी से निकालने पर केयर टेकरों का हंगामा

Wed, 11 Jun 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Caretakers create ruckus after being fired from their jobs
विकास भवन में ​शिकायत करने पहुंचीं महिला केयर टेकर। संवाद
लखीमपुर खीरी। अचानक नौकरी से निकालने और नई भर्ती में अवैध वसूली के विरोध में महिला केयर टेकर भड़क गईं। बड़ी संख्या में वे विकास भवन पहुंचीं और आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वह विरोध-प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

धौरहरा ब्लॉक की बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की केयरटेकर महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं, लेकिन जिलाधिकारी नहीं मिले तो विकास भवन पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि कई वर्षों केयर टेकर पद पर कार्यरत हैं। उनका वेतन 6000 रुपये प्रतिमाह था, लेकिन अब उनको अचानक ये निकाला जा रहा है। इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। महिलाओं ने कहा कि एडीओ आईएसबी आलोक कुमार शुक्ला ने उनसे साफ कहा कि पुराने केयर टेकरों को हटाकर नई भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नई भर्ती के लिए 50 से 60 हजार रुपये वसूली की जा रही है। महिलाओं ने एनआरएलएम कार्यालय के अफसरों को भ्रष्ट बताते हुए शोषण करने का आरोप लगाया। इस दौरान सीमा, शीलू, संगीता, रेखा, रूबी, प्रेमा, सावित्री, गायत्री, राजकुमारी आदि महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। इधर, एडीओ आलोक शुक्ला ने बताया कि उनको हटाए जाने का आदेश ऊपर से आया है। अब नई महिलाओं को इसमें मौका दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
रोजी रोटी का संकट
समूह की महिलाओं ने बताया कि अचानक कार्य से निकाले जाने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट हो जाएगा। इसी के सहारे जीवन का भरण पोषण चलता है। महिलाओं ने यह भी बताया कि उनको हटाए जाने का कोई भी आदेश भी नहीं आया है।
------------
सामुदायिक शौचालय की केयर टेकरों को हटाए जाने की जानकारी नहीं है। सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत के अधीन आते हैंं।
-जितेंद्र मिश्रा, डीसी एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed