{"_id":"6314df26a6946d11a75ccb39","slug":"carcass-of-a-newborn-wild-elephant-found-in-kishanpur-sanctuary-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: किशनपुर सेंक्चुरी में मिला नवजात जंगली हाथी का शव, डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: किशनपुर सेंक्चुरी में मिला नवजात जंगली हाथी का शव, डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
Sun, 04 Sep 2022 10:53 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:53 PM IST
सार
वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह मृत नवजात हाथी के शव को देखा और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। रविवार शाम चार बजे के बाद शव के पास मौजूद हाथियों के हटते ही निगरानी में लगी वन कर्मियों की टीम ने नवजात हाथी शिशु का शव कब्जे में लेकर पलिया मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन
नवजात हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल से दुधवा टाइगर रिजर्व में आए जंगली हाथियों के झुंड में रविवार सुबह जन्मे एक नवजात शिशु की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने सुबह मृत नवजात हाथी के शव को देखा और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। रविवार शाम चार बजे के बाद शव के पास मौजूद हाथियों के हटते ही निगरानी में लगी वन कर्मियों की टीम ने नवजात हाथी शिशु का शव कब्जे में लेकर पलिया मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन
नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से आए जंगली हाथियों के झुंड में एक मादा हाथी गर्भवती थी। रविवार अलसुबह मादा हाथी ने कुकरागढ़ा सेक्शन में एक नवजात को जन्म दिया, जिसका शव रविवार सुबह देखा गया। यह पता नहीं चल सका है कि बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था या पैदा होने के बाद उसकी मौत हुई। बच्चे को जन्म देने वाली मादा हाथी शव के पास ही मौजूद थी। ये हाथी किसी को अपने पास नहीं जाने दे रहे थे। वन कर्मी हाथियों के हटने का इंतजार कर रहे थे। शाम चार बजे के बाद शव के पास मौजूद हाथियों के हटते ही निगरानी में लगी वन कर्मियों की टीम ने नवजात हाथी शिशु का शव कब्जे में लेकर पलिया मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन
सोमवार को नवजात हाथी के शव का होगा पोस्टमार्टम
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक ने बताया कि जन्म के समय ही नवजात हाथी शिशु की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर चार बजे के बाद शव के पास मौजूद हाथियों के हटते ही निगरानी में लगी वन कर्मियों की टीम ने नवजात हाथी शिशु का शव कब्जे में लेकर पलिया मुख्यालय ले गए। जहां सोमवार को तीन पशु चिकित्सकों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन