{"_id":"6a1dc9ed497ceecbc50139c9","slug":"car-collides-with-transformer-at-matahiya-turn-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176479-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मटैहिया मोड़ पर ट्रांसफाॅर्मर से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मटैहिया मोड़ पर ट्रांसफाॅर्मर से टकराई कार
Mon, 01 Jun 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खंभे से टकराईं कार। संवाद
बिजुआ। मटैहिया चौराहे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली ट्रांसफाॅर्मर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बिजली का खंभा टूटकर कार पर गिर पड़ा। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।
संपूर्णानगर निवासी आकाश किसी कार्यक्रम में शामिल होने लखीमपुर गए थे। इसी दौरान उन्हें दादी के निधन की सूचना मिली, जिसके बाद वह जल्दबाजी में संपूर्णानगर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि मटैहिया मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली ट्रांसफाॅर्मर से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली का खंभा टूटकर कार पर गिर गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बिजली आपूर्ति चालू थी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर भीरा पुलिस और बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया। बिजली निगम ने क्षतिग्रस्त खंभे और ट्रांसफाॅर्मर को हटाने तथा विद्युत व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।