फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   car collided with truck Sitapur BJP district president and RSS worker injured in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: ट्रक से टकराई फॉर्च्यूनर कार, सीतापुर भाजपा जिलाध्यक्ष और संघ के विभाग प्रचारक चोटिल

Mon, 17 Feb 2025 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 03:04 PM IST
सार

सीतापुर भाजपा जिलाध्यक्ष और आरएसएस के विभाग प्रचारक रविवार रात वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। सिकंदराबाद के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन
car collided with truck Sitapur BJP district president and RSS worker injured in Lakhimpur kheri
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में पुलिस चौकी सिकंदराबाद के निकट रविवार रात सीतापुर के भाजपा जिलाध्यक्ष की कार ट्रक से टकरा गई। कार में उनके साथ सीतापुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचार, ड्राइवर और दो गनर भी थे। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को हल्की चोट ही आई। 

विज्ञापन


सीतापुर के भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और सीतापुर आरएसएस के विभाग प्रचारक अभिषेक कुमार फॉर्च्यूनर कार से किसी वैवाहिक समारोह में रविवार रात सिकंदराबाद आए थे। कार में चालक और दो गनर भी थे। देर रात वापसी में सिकंदराबाद पुलिस चौकी के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवारों को हल्की चोट आई। हादसे के बाद कार मौके पर ही खड़ी कर भाजपा जिलाध्यक्ष और संघ प्रचारक समेत सभी लोग किसी अन्य वाहन से सीतापुर रवाना हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed