फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car collided with a bike and rammed into a tree, one dead, seven injured, two in critical condition

Lakhimpur Kheri News: बाइक से टकराकर पेड़ में घुसी कार, एक की मौत, सात घायल, दो की हालत नाजुक

Sat, 02 Nov 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a bike and rammed into a tree, one dead, seven injured, two in critical condition
हादसे के बाद घायलों की मदद करते ग्रामीण। संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। लखीमपुर-भीरा हाईवे पर पलिया की ओर जा रही एक कार का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर कार सामने से आ रही बाइक से टकराने के बाद पेड़ में जाकर भिड़ गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन




पलिया के सुभाष नगर निवासी इकबाल का 23 वर्षीय पुत्र राशिद सऊदी अरब काम करने गया था। बुधवार को वह फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा। उसके पिता 50 वर्षीय इकबाल किराए पर कार लेकर उसे लेने लखनऊ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह कार से सब वापस घर जा रहे थे। फूलबेहड़ क्षेत्र में सिकटिहा गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा कर पेड़ में भिड़ गई।
विज्ञापन




हादसे में बाइक से जा रहा थाना पढु़आ के गांव रागीपुरवा निवासी रामनाथ का 36 वर्षीय पुत्र रामसागर और उसकी 30 वर्षीय पत्नी शांति देवी तथा सिंगाही निवासी 35 वर्षीय राजेश घायल हो गए। उधर, कार में सवार पलिया के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 50 वर्षीय इकबाल और उनका 28 वर्षीय आमिर 23 वर्षीय पुत्र राशिद और कस्बा पलिया के ही मोहल्ला रंगरेजान निवासी कल्लू का 36 वर्षीय पुत्र इलियास जलालुद्दीन का 28 वर्षीय पुत्र जीशान घायल हो गए। फूलबेहड़ पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इनमें बाइक सवार राजेश की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि हादसे में महिला सहित आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से बाइक सवार घायल राजेश की अस्पताल में मौत हुई है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।



तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
- पलिया-निघासन मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए निघासन सीएचसी से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के बोटनपुरवा निवासी गोवर्धन का 22 वर्षीय पुत्र विपिन अपने साथी मदनलाल के 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप के साथ दीपावली पर पटाखे दागने के लिए बृहस्पतिवार की शाम बाइक से मझगईं पटाखा खरीदने आया था। यहां से पटाखा खरीदने के बाद वह कस्बा के तिकोना पुल पर ही पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निघासन सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कार की तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है और कार भी भीरा की बताई जा रही है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

हादसे के बाद घायलों की मदद करते ग्रामीण। संवाद

हादसे के बाद घायलों की मदद करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed