फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car and bike collided with trolley, one youth died, two injured

Lakhimpur Kheri News: ट्रॉली से टकराई कार और बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

Sat, 03 May 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Car and bike collided with trolley, one youth died, two injured
पलिया-भीरा मार्ग पर दुर्घटना में मृतक गौतम का फाइल फोटो।
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर शनिवार रात शारदा पुल के पहले मोड़ के पास तेज रफ्तार कार व बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। कार सवार एक अन्य युवक व बाइक चालक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


पलिया-भीरा मार्ग पर शनिवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भीरा की ओर जा रही थी। उसके पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसके बाद तेज रफ्तार एक बाइक भी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार अतरिया निवासी गौतम मौर्य पुत्र राजू मौर्य व गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुचरन सिंह घायल हो गए। वहीं, पलिया में रिश्तेदारी से वापसी कर रहे शाहजहांपुर निवासी अजय अवस्थी पुत्र शिवपाल के भी गहरी चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में उपचार के लिए भेजा। वहां चिकित्सकों ने गौतम मौर्य को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार करके उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी में देर रात तक परिजनों की भीड़ लगी रही। उधर, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ही हरियाणा से लौटा था अनुज
परिजनों ने बताया कि मृतक का डेढ़ साल का पुत्र रॉकी है। अनुज परिवार की रीढ़ था। पहले दिल्ली में काम करता था। वर्तमान में हरियाणा में काम कर रहा था। तीन दिन पहले ही घर आया था।

पलिया-भीरा मार्ग पर दुर्घटना में मृतक गौतम का फाइल फोटो।

पलिया-भीरा मार्ग पर दुर्घटना में मृतक गौतम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed