फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   car and bike collided on the Palia highway killing a three-year-old girl in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पलिया हाईवे पर कार और बाइक की भिड़ंत, तीन वर्षीय बच्ची की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

Thu, 19 Feb 2026 10:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 10:57 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में पलिया हाईवे पर बुधवार रात कार और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में मां की गोद में बैठी तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार दंपती मामूली चोटिल हुए हैं। 

विज्ञापन
car and bike collided on the Palia highway killing a three-year-old girl in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र में बुधवार की रात पलिया हाईवे पर हादसा हो गया। गोपालापुर गांव के समीप हाईवे पर बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बच्ची के माता-पिता मामूली चोटिल हुए हैं। 

विज्ञापन

 
फरधान थाना क्षेत्र के मोहम्मद उमर अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी अशरा के साथ कार से बुधवार को कोतवाली सदर के गांव शिवालापुरवा रिश्तेदार में गए थे। वहां से वापसी में रात हो गई। रात नौ बजे घर जा रहे थे। पलिया हाईवे पर गोपालापुर गांव के निकट सामने से आ रही बाइक से कार टकरा गई। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई कार के एयर बैग खुल गए। कार चालक मोहम्मद उमर अगली सीट पर बैठी मां की गोद में बैठी मासूम अशरा घायल हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 
बाइक चालक अतुल वर्मा (20 वर्ष) विजय वर्मा निवासी सहनियापुर (क्योंटीकलां )सीतापुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मासूम अशरा को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोपालापुर गांव के पास सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed