फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cane payment to farmers

अजबापुर मिल ने गन्ने का बकाया भुगतान किया

Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
cane payment to farmers
लखीमपुर खीरी। जनपद की नौ चीनी मिलों में से अजबापुर मिल ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का संपूर्ण भुगतान कर दिया है, लेकिन ब्याज का भुगतान नहीं किया है। शेष आठ मिलों पर अब भी 1333.82 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। सबसे ज्यादा बजाज ग्रुप की गोला, पलिया, खंभारखेड़ा मिलों पर नौ अरब से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2020-21 को समाप्त हुए तीन माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इस दौरान चीनी मिलों ने गन्ना एक्ट के नियम अनुसार किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं किया था। इससे किसानों का चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य बढ़ता ही रहा और गन्ना एक्ट के मुताबिक बकाया गन्ना मूल्य के साथ ही बकाये पर ब्याज की देनदारी भी बन चुकी है। सभी चीनी मिलों को कुल 32 अरब 68 करोड़ पांच लाख 97 हजार रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को करना है, जिसके सापेक्ष अब तक 19 अरब 34 करोड़ 23 लाख 49 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। अब भी मिलों पर किसानों का 13 अरब 33 करोड़ 82 लाख 48 हजार रुपये बकाया है। गोला मिल ने 20.99 प्रतिशत, पलिया मिल ने 16.11 प्रतिशत, खंभारखेड़ा मिल ने 19.87 प्रतिशत भुगतान किया है। इसके अलावा ऐरा मिल ने 53.61 प्रतिशत, कुंभी ने 97.37 प्रतिशत, गुलरिया ने 96.18 प्रतिशत, बेलरायां ने 66.22 प्रतिशत और संपूर्णानगर ने 57.94 प्रतिशत भुगतान किया है।
विज्ञापन

अजबापुर मिल ने बकाया 2936.07 लाख रुपये भुगतान करके संपूर्ण भुगतान कर दिया है। अब ब्याज के 2.66 करोड़ रुपये बकाया रह गए हैं, जिसे किसानों के खाते में शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शेष आठ मिलों के अध्यासियों को बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। - ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed