फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Candidates will travel free on the day of police recruitment exam

Lakhimpur Kheri News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दिन अभ्यर्थी करेंगे मुफ्त सफर

Thu, 22 Aug 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Candidates will travel free on the day of police recruitment exam

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग पुलिस भर्ती परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को मुफ्त सफर की सुविधा देगा। अभ्यर्थियों को परिचालक को अपना प्रवेशपत्र दिखाना होगा। साथ ही यात्रा शुरू करने और गंतव्य स्थान के बारे में लिखकर देना होगा। इसके बाद परिचालक अभ्यर्थियों को मुफ्त टिकट दे देगा।

जनपद में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन होना है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 10 बजे से दोपहर 12 और द्वितीय पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक रहेगी। प्रत्येक पाली में 4896 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सूत्रों के मुताबिक, लखीमपुर में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आने वाले हैं। परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। अभ्यर्थियों को लाने ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। लखीमपुर डिपो की सभी बसें दौड़ाईं जाएंगी। साथ ही गोला डिपो की भी कुछ बसें ली जा रही हैं।
विज्ञापन

-----------
22 की रात 12 बजे से मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा
पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले चरण का पेपर 23, 24 और 25 अगस्त को प्रस्तावित है। ऐसे में 22 अगस्त की रात 12 बजे से 25 अगस्त की रात 12 बजे तक अभ्यर्थियों काे रोडवेज मुफ्त सफर कराएगा। इसके बाद 30 से 31 अगस्त को परीक्षा होगी। ऐसे में 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक अभ्यर्थियों से किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रूट डायवर्जन नहीं, हर चौराहे पर तैनात रहेगी पुलिस
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर के 15 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों तक पहुंचने व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर चौराहे पर पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। जवान परीक्षार्थियों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। यातायात प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। इसके लिए सभी सिपाहियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। किसी भी दशा में यातायात प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

-----------
वर्जन
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से किराया नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थी को अपना प्रवेशपत्र दिखाना होगा और लिखकर देना होगा कि कहां से कहां जाना है। अभ्यर्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए विभाग ने तैयार पूरी कर ली है। अतिरिक्त बसों भी मंगाई जा रही हैं। चालक-परिचालक सहित सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।
-गीता सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed