फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Candidate supporters got angry after nomination was cancelled in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: नामांकन निरस्त होने पर भड़के प्रत्याशी समर्थक, धरने पर बैठे, अफसरों ने कराया शांत

Tue, 01 Oct 2024 03:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

चीनी मिल प्रबंध समिति चुनाव में पर्चा खारिज होने से नाराज प्रत्याशी समर्थकों ने विधायक, मिल प्रशासन, चुनाव निर्वाचन अधिकारी के विरुद्ध मंगलवार को नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। अफसरों ने जांच कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन
Candidate supporters got angry after nomination was cancelled in Lakhimpur kheri
गन्ना कार्यालय गेट पर किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में बेलरायां सरजू सहकारी चीनी मिल के गन्ना कार्यालय में सोमवार को प्रबंध समिति के चुनाव में एक प्रत्याशी पर्चा खारिज कर दिया गया। इससे नाराज प्रत्याशी समर्थकों ने विधायक, मिल प्रशासन, चुनाव निर्वाचन अधिकारी के विरुद्ध दूसरे दिन मंगलवार को नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम निघासन राजीव निगम, सीओ ने पर्चा खारिज होने की जांच कराने, चुनाव कार्यों में बाधा न डालने की बात कहकर गन्ना कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे नाराज प्रत्याशी समर्थकों को शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान गन्ना कार्यालय गेट पर भारी सख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


निघासन के ग्राम घनश्याम पुरवा निवासी चीनी मिल के पूर्व डायरेक्टर विनोद कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने चीनी मिल प्रबंध समिति के चुनाव में शुक्रवार को गन्ना कार्यालय में डेलीगेट का पर्चा दाखिल किया था। सोमवार को सुबह 10 बजे से डेलीगेट प्रत्याशियों के नाम निर्देशन प्रपत्रों की जांच, वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन पांच बजे के बजाय शाम चार बजे तक किया गया।
विज्ञापन


अफसरों के टालमटोल करने पर भड़के 
आरोप है कि नामांकन पत्रों की जांच में विनोद कुमार वर्मा, ग्राम सहनखेड़ा निवासी सुखराम, आकिब का पर्चा खारिज कर दिया गया। इनका नाम प्रत्याशी सूची से गायब था। इससे नाराज प्रत्याशी समर्थकों ने गन्ना कार्यालय दफ्तर में सीसीओ भीम कुशवाहा से डेलीगेट का पर्चा खारिज होने कारण पूछा। सीसीओ ने चुनाव निर्वाचन अधिकारी से फोन पर संपर्क न होने की बात कहकर प्रत्याशी समर्थकों को समझाने का प्रयास किया था। चुनाव अफसरों के टालमटोल करने से भड़के प्रत्याशी समर्थकों ने विधायक, मिल प्रशासन, चुनाव निर्वाचन अधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर आए निघासन एसडीएम राजीव निगम ने पर्चा की जांच मंगलवार की सुबह कराने की बात कहकर नाराज किसानों का गुस्सा शांत किया था। मंगलवार सुबह आठ बजे से सैकड़ों समर्थकों ने गन्ना कार्यालय गेट पर दरी बिछाकर जमकर नारेबाजी शुरू दी। वहीं भाजपा नेता दयाशंकर मौर्य, पूर्व प्रधान लालापुर के दामोदर प्रसाद वर्मा, हरीश पटेल समेत समर्थकों ने निघासन एसडीएम राजीव निगम, पलिया सीओ यादवेंद्र सिंह, निघासन सीओ महक शर्मा से पर्चा खारिज होने का कारण पूछा।

अफसरों ने पर्चा खारिज होने की जांच शीघ्र कराने का भरोसा देकर समर्थकों का गुस्सा शांत किया है। बाद में पुलिस बल ने गन्ना कार्यालय के आसपास लगी भीड़ को हटाकर उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का वितरण कार्य शुरू करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed