फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   candidate selected in UPPCS 2018

गांव के लाल रजत ने किया कमाल

Sun, 13 Sep 2020 08:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
candidate selected in UPPCS 2018
रजत सिंह का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाते परिवार वाले। - फोटो : LAKHIMPUR
बिझौली। रजागंज निवासी अमर सिंह और हिंद कुमारी सिंह के पुत्र रजत सिंह उर्फ रामू सिंह का पीसीएस में चयन हुआ है। वह जिला कृषि अधिकारी बने हैं। इससे परिवार और कसबे में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रजागंज निवासी रजत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा करनपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज से हुई। गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज से इंटर करने के बाद चौधरी चरन सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से कृषि स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा ली। परिवार के लोग बताते हैं कि प्रारंभिक शिक्षा से ही रजत मेधावी रहा है। परास्नातक करने के बाद वर्ष 2014 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर चयन हुआ। वर्ष 2015 में यूनियन बैंक आफ इंडिया में सहायक प्रबंधक के बाद वर्तमान में वह रतसिया में बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक हैं।
विज्ञापन

पीसीएस में चयन और जिला कृषि अधिकारी बनने पर परिवार के लोगों ने मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाईं। रजत के बड़े भाई राजकिशोर सिंह व्यवसायी, छोटे भाई श्यामू सिंह लखनऊ में चिकित्सक हैं। वह कहते हैं कि इस उपलब्धि में गुरुजनों, परिवार, मित्रों, बहन ममता परिहार, मित्र मनोज कुमार जिला गन्ना अधिकारी का काफी सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पढ़े वहीं हुए सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ। विद्या निकेतन के छात्र नगर की लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी शुभम शुक्ला का पीसीएस 2018 में चयन होने पर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुंह मीठा कराकर, माला पहनाकर सम्मानित किया है।
शुभम शुक्ला कक्षा छह से विद्यालय के नियमित छात्र रहे हैं और विद्यालय के संस्थागत छात्र के रूप में 2009 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 75% अंक, 2011 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 89.6% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान और प्रदेश में 16 वां स्थान प्राप्त किया था।

सुनीत कुमार शुक्ला एवं स्नेहलता शुक्ला के पुत्र शुभम शुक्ला की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने शुभम को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed