फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cancellation of trains on Malani-Nanpara railway line now till 30 September

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर ट्रेनों का निरस्तीकरण अब 30 सितंबर तक

Sun, 31 Aug 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cancellation of trains on Malani-Nanpara railway line now till 30 September
मैलानी। रेल प्रशासन ने मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाकर अब 30 सितंबर तक कर दिया है। इससे मार्ग के यात्रियों की परेशानियां फिलहाल एक माह तक और बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलखंड के भीरा और पलियाकलां स्टेशनों के बीच बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से 29 जून को रेलपथ के किनारे जलभराव हो गया था और पानी रेलपथ के नीचे से रिसने लगा था। इस कारण रेलवे ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही संरक्षा की दृष्टि से पहले 30 जून से सात जुलाई तक इस मार्ग पर रेल संचालन बंद किया था। उसके बाद संचालन निरस्तीकरण की तिथि बढ़ती रही और अब इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इस कारण मैलानी-नानपारा के बीच चलने वाली दो जाेड़ी और मैलानी-बिछिया के बीच चलने वाली द्वि-साप्ताहिक टूरिस्ट पैसेंजर का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर पिछले दो माह से ट्रेन संचालन बंद है। नई तिथि जारी होने से फिलहाल तीन माह तक इस मार्ग पर ट्रेन संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed