{"_id":"68487fa272411258540ce576","slug":"camrah-west-won-the-premier-league-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147869-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कैमहरा पश्चिम ने जीता प्रीमियर लीग टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कैमहरा पश्चिम ने जीता प्रीमियर लीग टूर्नामेंट
Wed, 11 Jun 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
विजयी टीम को ट्राॅफी देते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इमरान खान। स्रोत : खिलाड़ी
फरधान। कस्बा कैमहरा के प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कैमहरा पश्चिम टीम ने कैमहरा पूर्व की टीम को 102 रनों से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
कैमहरा के खेल मैदान में चल रहे कैमहरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में फाइनल मैच पश्चिम मोहल्ला टीम और कैमरा की पूर्व महिला टीम के बीच खेला गया। कैमहरा पश्चिम मोहल्ला टीम के कप्तान मोबीन ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 18 ओवर में आठ विकेट खोकर 241 रन बनाए। कैमहरा पश्चिम टीम के खिलाड़ी फैसल ने अर्धशतक लगाते हुए 60, विशाल ने 44 और नदीम ने 27 रन बनाए।
242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमहरा पूर्व की टीम की बैटिंग बहुत खराब रही। टीम निर्धारित 18 ओवर भी नहीं खेल सकी। 12 ओवर में 121 रनों पर टीम ऑलआउट हो गई। फाइनल जीतने वाली टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। कैमहरा पश्चिम टीम के खिलाड़ी फैसल को 60 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कृष्ण गुप्ता, गुड्डन गुप्ता, नूर मोहम्मद, तुषार त्रिवेदी, अयूब अली खान और शान मोहम्मद समेत कई ग्रामीणों का सहयोग रहा।