{"_id":"66f30a64fba28a38f6091ce4","slug":"campaign-launched-against-illegal-school-buses-and-other-vehicles-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-129729-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध स्कूल बसों, अन्य वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध स्कूल बसों, अन्य वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन
स्कूल वाहन चेक करने के दौरान बच्चों से बात करते हुए प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र। स्रोत विभ
लखीमपुर खीरी। सख्ती और कार्रवाई के बाद भी जिले में अवैध रूप से स्कूल बस व अन्य वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, लेकिन अब इन वाहनों पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा। परिवहन आयुक्त ने इसको लेकर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि इन पर रोक लग सके।
शासन के निर्देश पर मंगलवार को गोला, मोहम्मदी, मैलानी, भीरा, दाउदपुर आदि इलाकों में स्कूली बसें चेक की गईं। हालांकि पहले दिन कोई भी अवैध वाहन नहीं मिला। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने चेकिंग के साथ ही स्कूल के बच्चों की जागरूकता पर ज्यादा जोर दिया। बच्चों से कहा कि अगर उनके ड्राइवर बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते हैं, उनको तुरंत टोकें और सीट बेल्ट लगाने के बाद ही बस चलाने दें।
बोले, अगर कोई चालक फिर भी नहीं मानता तो उसकी शिकायत करें, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान रंजीत सिंह स्मृति पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने खुद बसों के पेपर चेक कराए। डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान में प्रत्येक दिन सड़क सुरक्षा का एक सेमिनार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि यदि कोई स्कूल बस बिना फिटनेस या वैध प्रपत्रों के संचालित मिलती है तो स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस दिया जाएगा। बसों के खिलाफ अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान में सिविल के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस की भी मदद ली जा रही है। अवैध रूप से संचालित स्कूल बसों और उन विद्यालयों को जहां ऐसी बसें ज्यादा हैं, उनको चिन्हित किया जा रहा है। ताकि करवाई की रूपरेखा बनाई जा सके।
24lkh_23
बाइकों का चालान कर स्कूल
में मिशन शक्ति का पढ़ाया पाठ
मझगईं। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही केन ग्रोवर्स स्कूल में पहुंचकर छात्राओं को मिशन शक्ति का पाठ पढ़ाया। एसआई विभा के नेतृत्व में पलिया-निघासन मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर हिदायत दी गई। साथ ही बिना नंबर और लाइसेंस के पांच बाइक सवारों के चालान किए गए। संवाद