फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Call to take a pledge to win your booth in SP meeting

सपा की बैठक में अपना बूथ जिताने का संकल्प लेने का आह्वान

Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Call to take a pledge to win your booth in SP meeting
मितौली। समाजवादी पार्टी के बूथ और सेक्टर प्रभारियों की बैठक मितौली में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव में अपना बूथ जिताने के संकल्प के साथ चुनावी समर में उतरने का आह्वान किया गया। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत लक्ष्य को लेकर जरूरी टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुनील लाला के आवास पर सोमवार को कस्ता विधानसभा क्षेत्र के बीएलए, सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने बीएलए, बूथ और सेक्टर प्रभारियों से बूथों की जानकारी जुटाई और उन्हें जरूरी दिशानिर्देश दिए। दस यूथ, एक बूथ, अपना बूथ सबसे मजबूत आदि के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सपा विधायक सुनील लाला ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की अपील की। उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने और 2022 के चुनाव में सपा के लिए समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अखिलेश सरकार के काम गिनाते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। बैठक का संचालन वीरेंद्र वर्मा ने किया। इस मौके पर सर्वेश सिंह, उमाशंकर वर्मा, जगतपाल यादव, जहांगीर गाजी, रामजीवन यादव, नासिर शाह, छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव, विजय शंकर मिश्रा, राजेश पाल, मिर्जा शेख, रहमत अली, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के इंद्रपाल सिंह राठौर, टीटू वर्मा, कमला अवस्थी, गणेश शंकर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed