फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Calculate Age will tell the age of the elderly, then they will get the facility of free travel.

Lakhimpur Kheri News: कैलकुलेट एज बताएगा बुजुर्गों की उम्र, फिर मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा

Thu, 03 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Calculate Age will tell the age of the elderly, then they will get the facility of free travel.
उम्र सत्यापन के लिए इस एप की ली जा रही मदद। संवाद
लखीमपुर खीरी। रोडवेज बस में 60 साल के ऊपर की बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर के बीच उम्र सत्यापन में बड़ी समस्या आ रही है। 60 साल से एक-दो दिन के अंतर पर उम्र का सही आंकलन न होने से महिला बुजुर्गों के साथ परिचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सही उम्र निकालने के लिए परिचालक को हिसाब लगाना पड़ता है, लेकिन अब इस समस्या का समाधान कैलकुलेट एज से निकल सकेगा। कैलकुलेट एज पर आधार कार्ड पर दिए गए जन्मतिथि को डालते ही उम्र की सही जानकारी हो जाएगी। दिन, माह और साल का आंकड़ा निकल जाएगा। 60 साल या इससे ऊपर होने पर मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा, इससे एक दिन भी कम होने पर किराया चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन

लखीमपुर और गोला डिपाे से संचालित होने वाली रोडवेज बसों में इस तरह के कई मामले भी सामने आए हैं। इसके बाद आरएम हरदोई के निर्देश पर लखीमपुर और गोला डिपो में यह व्यवस्था शुरू की है। हरदोई आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि रीजन के सभी परिचालकों को अपने मोबाइल पर यह एप डाउनलोड कर इसके इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed