फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Calcium deficiency is increasing bone pain

Lakhimpur Kheri News: कैल्शियम की कमी बढ़ा रही हड्डियों का दर्द

Thu, 02 Apr 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Calcium deficiency is increasing bone pain
लखीमपुर खीरी। बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी रिपोर्ट में सामने आया कि बड़ी संख्या में लोग कैल्शियम की कमी से जूझ रहे हैं। हर दिन जांच कराने आने वाले कई मरीजों में यह कमी पाई जा रही है, इससे हड्डियों से जुड़ीं बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिमाह करीब 300 से 400 मरीज कैल्शियम की जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, इनमें से अधिकांश में कमी पाई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अनियमित दिनचर्या, जंक फूड का अधिक सेवन और पौष्टिक आहार की कमी इसकी मुख्य वजह है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि कैल्शियम की कमी से न केवल हड्डियां कमजोर होती हैं, बल्कि मांसपेशियों में ऐंठन, दांतों की कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। लंबे समय तक यह स्थिति रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स (बच्चों में) और हाइपोकैल्सीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि लोग अपने दैनिक आहार में दूध, दही, हरी सब्जियां और रागी जैसे कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। साथ ही सुबह की धूप में कुछ समय बिताना भी जरूरी है, जिससे शरीर में विटामिन-डी का स्तर बना रहे।
-----------
कैल्शियम की कमी के प्रमुख लक्षण
- हड्डियों की कमजोरी और फ्रैक्चर का खतरा।

- मांसपेशियों में ऐंठन व दर्द।

- दांतों की कमजोरी और कैविटी।
- नाखून टूटना, नींद में परेशानी।

- पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed