फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cadre of Clerks Continue

संवर्ग लिपिकों का प्रदर्शन जारी

Fri, 22 May 2015 06:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 22 May 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
Cadre of Clerks Continue
यूपी मेडिकल और पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रिीयल एसोसिएशन की जिला इकाई का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष वीके सैनी ने कहा कि सरकार लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। संवर्ग के रिक्त पदों पर नियुक्तियां न होने से कर्मचारियों पर दोहरा काम पड़ता है। कर्मचारियों ने मांग की कि लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को प्रोन्नति दी जाए और अधिसंख्य लिपिकों का समयोजन किया जाए। लिपिकीय संवर्ग नियमावली 2014 के अनुसार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद सृजित किए जाएं। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि समय से मांगों को नहीं माना जाता है तो संघ आरपार की लड़ाई करेगा। कर्मचारियों के प्रदर्शन से शुक्रवार को विभागीय कार्य नहीं हो पाए। प्रदर्शन में आरके सिंह, रामकिशोर, हंसराम वर्मा, निकित, भूलन सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed