फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cab off the angry merchant coverage

टैक्सी बंद कराए जाने से व्यापारी हुए नाराज

Wed, 18 Mar 2015 07:28 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 18 Mar 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Cab off the angry merchant coverage
भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर से बनगवां मंडी तक चलने वाली एक टैक्सी को पुलिस ने बंद करा दिया तो यहां के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए व्यापारियों ने गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर जाम लगा दिया जो करीब घंटे बाद पुलिस के इस टैक्सी को शुरू किए जाने के बाद खत्म हुआ।
विज्ञापन

गौरीफंटा बार्डर से बनगवां मंडी की दूरी कई किलोमीटर है। जिसके चलते यहां एक टैक्सी चलती है जो आने-जाने वालों को बार्डर तक छोड़ती है। पुलिस ने इस टैक्सी को बंद करा दिया। जिसकी खबर बनगवां के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को मिली तो वे गुस्से में आ गए। इसके विरोध में उन्होंने गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलते ही कोतवाल गौरीफंटा मौके पर पहुंचे और आंदोलित व्यापारियों को समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह उन्हें समझाने में कामयाब नहीं हो पाए। व्यापारियों की मांग थी कि टैक्सी शुरू कराई जाए और जब तक ऐसा नहीं होता जाम लगा रहेगा। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने व्यापारियों की मांग को मानते हुए टैक्सी को शुरू करा दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर परमेश्वरी गुप्ता, सुनील गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, अनूप गुप्ता, गोल्डी, दीपक, कपिल, गौरी, अनीस गुप्ता, हरीश गुप्ता, रेनू गुप्ता, हेमा गुप्ता, शीला गुप्ता, गुड्डी गुप्ता, हर्षिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed