फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By wrapping the thread in the banyan tree, asked for the boon of being married forever.

वट वृक्ष में धागा लपेटकर मांगा सदा सुहागिन रहने का वरदान

Tue, 31 May 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
By wrapping the thread in the banyan tree, asked for the boon of being married forever.
वट वृक्ष की पूजा करतीं सुहागिनें।
सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री पूजा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले भर में सोमवार को वट सावित्री व्रत की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुई। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर अपने पति के कल्याण एवं रक्षा की कामना की। वट पूजन के लिए सुबह से ही महिलाओं का भीड़ नगर के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे लगनी लगी। महिलाओं ने विधि विधान से वट वृक्ष का पूजन कर पति के लिए लंबी आयु की प्रार्थना के लिए कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की।
विभिन्न प्रकार की रंगी बिरंगी हरी, लाल, पीली साड़ियों में सजी महिलाओं ने व्रत रखा। सुबह से ही सेठघाट चौराहा, पीडब्लयूडी, सौजन्या तिराहा, ऋषि आश्रम पंजाबी कॉलोनी, राजकीय इंटर कॉलेज एवं भुईफोरवानाथ मंदिर परिसर में स्थिति बरगद के पेड का पूजन कर धागा लपेटा। पूजन को लेकर दोपहर तक महिलाओं भीड़ उमड़ती रही। वट वृक्ष में धागा लपेटकर सदा-सुहागिन रहने की मंगल कामना की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी वट सावित्री पूजन के लिए महिलाओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने धागा लपेटकर परिक्रमा कर पति की रक्षा की कामना की। इसके बाद बरगद पेड़ के नीचे कथा सुनकर दान देकर व्रत का तोड़ा।
विज्ञापन

वटवृक्ष की परिक्रमा कर पकवान, कच्चे आम, बैंगन किए अर्पित
गोला गोकर्णनाथ। सुहागिनों ने सोमवार को वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग के लिए दीर्घायु मांगी। इस दौरान सुहागिनों ने वटवृक्ष पर धागा (कच्चा सूत) लपेटकर परिक्रमा की और कच्चे आम, बैंगन, खरबूजा आदि चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के शिव मंदिर परिसर, खुटार रोड स्थित नारायणी मंदिर, निकट सदर चौराहा सेठानी अहाता, लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर, भवानीगंज स्थित जिंद बाबा स्थान, अहमदनगर स्थित बाबा क्लेश हरण स्थान पर सुहागिनों ने वटवृक्ष की पूजा की। वट वृक्ष के तने पर कच्चा धागा लपेट कर, बैगन, कच्चे आम, खरबूजा, पकवान आदि पूजन सामग्री अर्पित कर पति के दीर्घायु की कामना की।
धौरहरा। सात-आठ किलोमीटर की दूरी में नागेश्वर मंदिर में एकमात्र वटवृक्ष स्थित होने के कारण अल सुबह से ही सुहागिन महिलाओं का तांता लगा रहा।
ममरी। वट सावित्री अमावस्या के मौके पर सुहागिन महिलाओं नेे वटवृक्ष की जड़ में परिक्रमा कर धागा लपेट कर पकवान, कच्चे आम, बैंगन, खरबूजा अर्पण कर यमदेव से पति के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर वट वृक्ष के नीचे बरसाइत के मेले लगे रहे।
मैलानी। थाना और काली मंदिर परिसर में लगे वट वृक्ष की पूजा के लिए सुबह से ही महिलाओं का आवागमन शुरू हो गया। महिलाओं ने वटपूजा कर अपने पति की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख समृद्घि की कामना की।
बांकेगंज। व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे खरबूजा, बैगन, पकवान के साथ श्रद्धा से पूजा-अर्चना की। निर्जल व्रत धारण कर व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष में धागा लपेट कर पति और पुत्र दीर्घायु की कामना की।
पलियाकलां। पलिया के मौनी बाबा तिराहे, मोहल्ला किसान में वटवृक्ष के पास महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। कुछ महिलाओं ने घरों पर ही पूजा अर्चना की।
संपूर्णानगर। श्री दुर्गा मंदिर पर लगे वटवृक्ष पर सोमवार को सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ लगी रही। मंदिर के आचार्य पंडित राजेश मिश्रा ने महिलाओं को पूजन की विधि भी बताई।
मोहम्मदी। मोहल्ला शुक्लापुर छोटी देवी मंदिर, रामलीला मैदान, भीतर मोहम्मदी, गुलरिया, परवसंतनगर आदि जगहों पर सुहागिन महिलाओं ने सावित्री वट पूजन कर पति के दीर्घायु की कामना की। भीषण गर्मी के चलते कई जगहों पर पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी।

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू नदी में डुबकी
धौरहरा। सोमवार को ईसानगर थाना क्षेत्र के जालिमनगर पुल के पास सरयू नदी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुरोहितों को दान दिया। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान करने के बाद पवित्र सरयू नदी का जल लाकर धौरहरा क्षेत्र के स्वयंभू नरैना बाबा में, नारायने स्वर बाबा, नागेश्वर मंदिर, कफारा ग्राम के लीला नाथ मंदिर आदि शिव मंदिरों में चढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed