फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By the end of March there will lose thousands of consumer subsidies !

मार्च खत्म होते-होते हजारों उपभोक्ता गवां देंगे सब्सिडी!

Sat, 28 Mar 2015 05:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Mar 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
By the end of March there will lose thousands of consumer subsidies !
जिले के करीब 15 फीसदी से ज्यादा  रसोई गैस उपभोक्ता एक अप्रैल के बाद गैस सब्सिडी से वंचित हो सकते हैं। जिले में अब तक मात्र 85 फीसदी से कम उपभोक्ता ही आधार कार्ड और बैंक एकाउंट से लिंक हो पाए हैं। 31 मार्च के बाद डीबीटीएल न कराने वाले लोगों को सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा उन्हें पूरी दर पर गैस सिलेंडर लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

डीबीटीएल न कराने वाले उपभोक्ता 31 मार्च को समाप्त हो रहे सब्सिडी कोटे का सिलेंडर पाने को परेशान हैं। अब तक डीबीटीएल न करा पाने वाले जिन उपभोक्ताओं ने माह के अंत में गैस सिलेंडर बुक कराए हैं वे चाहते हैं कि मार्च में ही उन्हें गैस सिलेंडर मिल जाए अन्यथा उनको सब्सिडी से हाथ धोना पड़ जाएगा। इसलिए मार्च में गैस बुकिंग का लोड जरूर बढ़ा है।
विज्ञापन

भारत गैस के एजेंसी होल्डर अतुल जायसवाल और हिंदुस्तान के एजेंसी होल्डर बृजेश सिंह का कहना है कि फिलहाल न तो लोग अतिरिक्त बुकिंग करा रहे हैं न ही यहां गैस की किसी तरह की किल्लत है। भारत पेट्रोलियम के सीनियर सेल्स आफीसर अशोक डोंगर का कहना है जिले में किसी भी उपभोक्ता की सब्सिडी डूबने की संभावना नहीं है। अगर किसी कारण से ऐसा हुआ भी तो यह आंकड़ा डीबीटीएल न करा पाने वाले उपभोक्ताओं में एक फीसदी से ज्यादा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से आठ दिन में होती है होम डिलीवरी
जिले में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में देरी से उपभोक्ताओं को नुकसान हो सकता है। यहां आम तौर पर गैस सिलेंडर बुक कराने के बाद होम डिलीवरी होने में तीन से आठ दिन का समय लगता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी में देरी से हर बार परेशानी उठानी पड़ती है और नुकसान भी उठाना पड़ता है।
आधार कार्ड बनी डीबीटीएल में समस्या
आधारकार्ड न बन पाना डीबीटीएल के लिए सबसे बड़ी समस्या है। शहरी क्षेत्र में 20 फीसदी से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह आंकड़ा और भी कम है।
क्या कहते हैं उपभोक्ता
अर्जुनपुरवा निवासी गृहणी मीरा कहती हैं रसोई गैस बुक कराने के बाद आठ दिन से पहले गैस नहीं मिल पाती है। गोकुलपुरी की सुशीला देवी कहती हैं कि उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है इससे वह डीबीटीएल नहीं करा पाई हैं। ईदगाह मोहल्ले के रमेश वर्मा का कहना है कि उन्हें अप्रैल से महंगी गैस की चिंता सता रही है।
सीनियर सेल्स आफीसर, बीपीसीएल अशोक डोंगर ने बताया कि डीबीटीएल के लिए तीन माह का ग्रेस पीरियड 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इसके बाद 30 जून तक पार्किंग पीरियड रहेगा। इस बीच डीबीटीएल कराने वाले लोगों को 01 अप्रैल से 30 जून के बीच की सब्सिडी मिल जाएगी लेकिन इसके बाद डीबीटीएल कराने वाले लोगों को अपनी सब्सिडी से हाथ धोना पड़ जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी, खीरी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है। गैस एजेंसियों को कहा गया है कि डीबीटीएल न करा पाने वाले जो उपभोक्ता मार्च के अंत में गैस सिलेंडर बुक कराते हैं उन्हें मार्च में ही गैस डिलीवर कर दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed