फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By teaching people yoga Make young career: Mangesh

लोगों को योग सिखाकर  युवा बनाएं कॅरियर: मंगेश

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
By teaching people yoga Make young career: Mangesh
योग - फोटो : अमर उजाला
इस समय पूरे प्रदेश में बज रहा है योग का डंका
विज्ञापन

 योग का देश ही नहीं पूरे विश्व में डंका बज रहा है। पिछले तीन सालों में विश्व योग दिवस मनाने के साथ ही तेजी से योग लोकप्रिय हो रहा है। इससे युवाओं के सामने रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। आने वाले समय में विद्यालयों में भी योग की क्लासेज चलेंगी, जिसके लिए सरकार प्रयासरत है। लिहाजा योग प्रशिक्षक बनकर रोजगार के अवसर भी लोगों को मिलेंगे। लखीमपुर के छोटे से गांव सैदापुर भाऊ निवासी योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने इस बात को सच साबित करके दिखाया है, जिन्होंने दिल्ली में योग का प्रशिक्षण देकर अच्छा मुकाम हासिल किया है।
लखीमपुर प्रवास के दौरान योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने बताया कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक होता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के दौर में योग से बेहतर कॅरियर का भी निर्माण किया जा सकता है। योग शिक्षक बनने के लिए जरूरी है कि आपको योग की पूरी समझ एवं जानकारी के साथ ही शरीर विज्ञान का ज्ञान होना चाहिए। क्योंकि एक भी योगासन या प्राणायाम गलत तरीके से करेंगे या कराएंगे, तो वह नई परेशानी को जन्म दे सकता है। योग गुरु मंगेश का कहना है कि स्कूल-कॉलेजों में योग प्रशिक्षक बनने के अलावा, लेक्चरर, रीडर एवं प्रोफेसर बनने के विकल्प भी होते हैं। हॉस्पिटल्स, इंप्लायीज ट्रेनिंग सेंटर्स के अलावा निजी कंपनियों, होटलों में भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं या खुद का योग सेंटर भी खोल सकते हैं। शुरुआती दौर में करीब 20 हजार रुपये कमा सकते है। आगे जाकर अपने बढ़ते हुए अनुभव और ज्ञान के आधार पर दो लाख रुपये प्रतिमाह तक कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


योग का प्रशिक्षण देने के लिए शुरू हुए कैंप
लखीमपुर खीरी। सतत सेवा संस्थान ने 21 जून तक एक हजार लोगों को योग का प्रशिक्षण देने के रविवार से पांच प्रशिक्षण शिविर शुरू किए हैं। 
संस्था के सचिव आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सहयोग से 21 जून तक एक हजार लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए महिला अल्पावास सलेमपुर कोन, महाकालेश्वर मंदिर शास्त्रीनगर, गायत्री प्रज्ञा पीठ, ज्वाला प्रसाद बाल विद्या मंदिर बहादुर नगर सहित काशीनगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल काशीनगर में सुबह पांच बजे से शिविर चलेंगे। आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस मौके पर एक विशाल योग प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जिसमें राधा गुप्ता, शशि सक्सेना, संगीता महाजन, शिवराम वर्मा, किरन अग्रवाल योग का प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed